ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

*✡️ राशिफल 14 सितंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 14 सितंबर ✡️*

 

 

मेष राशिफल:

आज के दिन आपको लेन-देन में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आज आपके अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। आपका आज व्यवसायिक जीवन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी आवेदन के लिए परीक्षा दे रहे हैं तो परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है।

 

वृष राशिफल:

अगर पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई बात चल रही है तो पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आज व्यवसायियों को लाभ हो सकता है। आपको आगे अपने कीमती चीजें संभाल कर रखना चाहिए । आज आप किसी की बातों में मत आएं ऑनलाइन थक गई होने की संभावना है।

 

मिथुन राशिफल:

 

आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी तीसरे की वजह से प्रेम जीवन में खटास पैदा हो सकती है। कानूनी मामलों में कोई अड़चन आ सकती है। जो लोग लोहे का काम करते हैं उनकी मशीनरी में कोई समस्या आ सकती है। परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

 

 

कर्क राशिफल:

 

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा आपको आजा पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारी में संबंध और गहरे होंगे। आपकी रचनात्मकता आज आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको किसी बात को लेकर बच्चों पर गुस्सा आ सकता है, पर आपको संयम से काम लेना चाहिए।

 

सिंह राशिफल:

 

आज आपका परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल के साथ में अच्छे संबंध बनेंगे। आपकी आज सेहत भी अच्छी रहेगी। आपको आपकी की हुई मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आज आपको कामकाज में नए मौके मिलेंगे जिससे आपको धन लाभ होगा।

 

कन्या राशिफल:

 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, उन्हें आज सामाजिक कार्यों के कारण सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में शांति रहेगी। आज आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे जिसके कारण आप घर की कुछ जरूरी चीजें लाना भूल सकते हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए अगर आप कोई दवाई ले रहे हैं तो उसे समय पर ले ।

 

 

तुला राशिफल

 

आज तुला राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी अचानक से आमदनी बढ़ेगी। आपको आज व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। जरूरी कामों में आज के दिन जल्दबाजी न करें वरना काम बिगड़ सकता है। आज ससुराल पक्ष की मदद से कोई बिगड़ा काम बनेगा। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें नौकरी का अवसर प्राप्त होगा।

 

वृश्चिक राशिफल:

 

आपको आज कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार को भी समय देने का प्रयास करें। आमदनी में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज आप परिवार के साथ दान पुण्य करेंगे जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आज आपको आवारा जानवरों से बच के रहना चाहिए। अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो अपना जरूरी सामान साथ रखें नहीं तो वह आप भूल सकते हैं।

 

धनु राशिफल:

 

आज धनु राशि के लोगों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज घर में बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखें। आज आपके कहीं रुके हुए पैसे वापस मिलने के योग हैं। अगर आप कोई ऋण लेना चाहते हैं तो वह भी आज आपको मिल जाएगा। आपको आज किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आज मन लगाकर पढ़ना चाहिए।

 

 

मकर राशिफल:

 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपकी योग्यता के कारण नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। अगर आप किसी व्यापारी की यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा लाभदायक साबित होगी। आपको आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो स्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। किसी कारण से किसी प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे।

 

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आपको आज अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कहीं पर निवेश कर रहे हैं तो सोच समझकर ही निवेश करें। आज अधिक थकावट के कारण कंधे और पीठ में समस्या रह सकते हैं।

 

मीन राशिफल :

 

आज आपको अपने काम की और पूरा ध्यान देना चाहिए फालतू बातों पर ध्यान देने से समय की बर्बादी होगी । आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जो लोग विज्ञापन का काम करते हैं आज उनका दिन अच्छा रहेगा उनको लाभ होगा। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। आज आपका कोई रुका काम पूरा होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके धन लाभ के रास्ते भी खुले हुए हैं।

Loading

Scroll to Top