ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड –सुशील रिंकु

जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के सपने को पूरा करने के शहरवासियों को अपनी कीमती वोट भाजपा को देनी होगी–सुशील रिंकु

जालंधर-  भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ विकास किया है।उन्होंने कहा कि चौतरफा विकास सुनिश्चित करने के लिए कई सुधार पेश किए गए जिसमे पूरे भारत में जन धन,आधार और मोबाइल के उपयोग से आमूलचूल बदलाव करने वाले सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने एक राष्ट्रीय सहमति बनाई और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के लिए संविधान संशोधन करने के लिए एक विधेयक पेश किया।इससे पहले कभी भारत के विकास के लिए काम करने में ‘टीम इंडिया’ का भाव नहीं देखा गया और अतीत की परिपाटी से हटते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने चौतरफा विकास हासिल करने के लिए सहयोगी और प्रतिस्पर्धी संघवाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हमने केंद्र और राज्यों के बीच बड़े भाई जैसा संबंध देखा और सभी के लिए एक ही सांचे का इस्तेमाल वर्षों तक किया गया। उन्होंने कहा कि राज्यों को और अधिक मजबूती और शक्ति देने के लिए नीति आयोग का गठन किया गया और इसके साथ साथ एनडीए सरकार ने शिक्षा तथा कौशल विकास को बेमिसाल बढ़ावा देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और उसकी पहुंच बढ़ाने के लिए कई यूनीक उपाये किए गए।सुशील रिंकु ने कहा कि प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी कार्यक्रम के माध्यम से सभी शिक्षा ऋणों और छात्रवृत्तियों के प्रशासन और निगरानी के लिए एक पूर्ण रूप से आईटी आधारित वित्तीय सहायता प्राधिकरण की स्थापना की गई। इसके साथ अध्यापन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण मिशन शुरू किया गया।भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर देने के लिए ग्लोबल इनीशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क की शुरुआत हुई।उन्होंने कहा कि कृषि को तेजी से बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए किसान हमेशा से हमारे देश का आधार रहे हैं और एनडीए सरकार इनोवेशन और कुछ ठोस उपायों के जरिए देश के इस आधार को मजबूत बनाने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सिंचाई की सुविधाएं सुनिश्चित कर उपज को बढ़ाएगी। इस योजना का विजन यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक खेत को किसी ना किसी तरह के सुरक्षात्मक सिंचाई के साधन उपलब्ध हों। किसानों को सिंचाई के आधुनिक तरीकों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है ताकि पानी की ‘प्रत्येक बूंद के बदले अधिक पैदावार’ मिले।एनडीए सरकार के तहत भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक साल था। सुशील रिंकु ने जालंधरवासियों से लोकतंत्र के महाकुंभ में बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने को सपने को पूरा करने के लिए आप सभी के कीमती वोट से ही भाजपा जालंधर में विजय पताका लहराएगी और सुशील रिंकु सचमुच में पूरे भारत की सबसे खूबसूरत स्मार्ट सिटी जालंधर शहर को बनायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top