ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लिया हिस्सा

व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए प्रत्येक काम करेगी भाजपा की केंद्र सरकार–सुशील रिंकु

भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगो को केन्द्र से मिलने वाले लाभ में रुकावट पैदा करती है–सुशील शर्मा

जलांधर- भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा हल्के से उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ होटल मैरिटोन में आयोजित बैठक में भाग लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, प्रदेश मीडिया को इंचार्ज ध्रुव वधवा आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि उन्होंने कहा कि व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर देते हो कहा कि देश के विकास में इनका अमूल्य योगदान है।उन्होंने कहा कि व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए भाजपा की केंद्र सरकार प्रत्येक काम करेगी।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने व्यवसाय को बढ़ावा देने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। ये योजनाएँ भारत में व्यवसायों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की श्रेणी में आती हैं।उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित व्यवसाय देश की आर्थिक वृद्धि और विकास में मदद करते हैं और वैश्विक स्तर पर पहचान भी हासिल करते हैं।इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगो को केन्द्र से मिलने वाले हर एक लाभ में रुकावट पैदा करती है और जिससे लोग केंद्र सरकार की योजना को पूरी तरह लाभ नहीं ले पाते।उन्होंने कहा कि आप इस बार जालंधर से भाजपा का सांसद चुने, शहर के विकास की गारंटी हम सभी लेते है।इस मौके पर आशुतोष वाधवा, अश्वनी दीवान हैप्पी, ललित भल्ला,जतिंदर बाहरी, सुनील शर्मा, रमन बब्बर, राज कुमार,अजय भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश गर्ग, हरीश दुआ, सतीश जी, सतीश मल्होत्रा, रुपिंदर नंदा, शालीन जोशी, सुनील गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनिल महाजन, दिनेश गुप्ता, ज्योति, सुनील मल्होत्रा, पंकज जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top