*✡️ राशिफल 13 सितंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 13 सितंबर ✡️*

 

 

मेष राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आज आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या हो,तो उसमें आपको अपने खानपान पर परहेज रखना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में आज आपको किसी भी फैसले को लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं,इसलिए आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आप चुस्ती फुर्ती के कारण अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे,जिसका आपको नुकसान हो सकता है।

 

 

वृष राशिफल

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के कारण आप आज जरूरत से ज्यादा खर्चा करेंगे। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम को कराने की सोच रहे हैं,उन्हें आज सफलता मिलेगी। आज अपनी गाड़ी का ध्यान रखें टायर में किसी तरह की समस्या हो सकती है।

 

 

मिथुन राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी,क्योंकि उनको अच्छे कार्यों से जाना जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कमाई के आपके सामने कई अवसर आएंगे। आपको एक से अधिक साधनों से आय प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपने किसी लक्ष्य को पकड़कर रखेंगे,तो वह कोई अच्छा मुकाम आसानी से पा सकेंगे।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। यदि आप कोई फैसला ले,तो परिवार के सदस्यों व जीवनसाथी से बातचीत करके लें। परिवार में आज किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और यदि कोई लेनदेन की समस्या आपको परेशान कर रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।

 

 

सिंह राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपको कुछ घरेलू परेशानियों ने आपको घेरा हुआ था,तो उनसे आप कुछ हद तक निजात पा सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा,लेकिन उससे घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें।

 

 

कन्या राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोग आज लेन-देन बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई उन्हे धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो आज वह समाप्त होंगी। आपको किसी अपने परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आज कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है,जिसमें उन्हें अपनी बात अवश्य लोगों के सामने रखनी होगी।

 

 

तुला राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको आवश्यक कार्य के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद से आज आप किसी नए निवेश को कर सकते हैं। आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई दूसरा अच्छा आफर आ सकता है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप आज कुछ समय अपने मित्रों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

 

 

वृश्चिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था,तो वह भी काफी हद तक कम होगा। सेहत अच्छी रहने से आज आप प्रत्येक कार्य को आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी और आपको कोई इंक्रीमेंट प्रमोशन भी मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को भी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में सफल रहेंगे।

 

 

धनु राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। जो युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें आज कुछ राहत मिल सकती है। प्रेमजीवन जी रहे लोगो को यदि कोई समस्या थी,तो आज उन्हें कोई नई आशा की किरण दिखाई देगी। विद्यार्थी आज शिक्षा के साथ-साथ किसी कोर्स की तैयारी भी कर सकते हैं।

 

 

मकर राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें वाहन सावधान सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार में आप घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई परिजन आज आपसे मिलने आ सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

 

कुंभ राशिफल

 

आज के दिन आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके कुछ अनावश्यक खर्च काबू से बाहर रहेंगे जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अच्छा करने के लिए खूब मेहनत करेंगे।आप आज किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहने वाला है,जिससे आपका मान सम्मान बना रहेगा। आपको आज किसी मित्र से कोई उपहार मिल सकता है।

 

 

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं,जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेकर करना बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं,तो उन्हें भी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़े लोग आज किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश