ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

*✡️ राशिफल 3 जुलाई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

 

🕉 नवग्रह वास्तु 🕉

 

 

*✡️ राशिफल 3 जुलाई ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा करना पड़ेगा,जो आपके लिए असुविधाजनक होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे नजर आएंगे। आपको अपने किसी परिजन के घर अक्समात जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज कारोबार कर रहे लोगों को समझदारी से चलना होगा और उसमें आपको पार्टनर पर भरोसा सोच समझकर करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेना बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में धीमी गति के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आप किसी नई योजना को बनाएंगे,तो उसमें आपको सोच विचार करना होगा । सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की वाणी से प्रसन्न होकर प्रत्येक व्यक्ति उनसे मित्रता रखेगा,लेकिन आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपके लिए परेशानी भरा रहेगा।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार कर रहे लोगों को ज्यादा तनाव देने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि वह अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ उठाकर तनाव को दूर करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है,तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। जीवनसाथी को आप किसी नए व्यवसाय को कराने पर भी विचार कर सकते हैं। आपको अपने रुके हुए हैं धन के ना मिलने की चिंता सता सकती हैं।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी में आपको किसी अधिकारी की कृपा से प्रमोशन मिलता दिख रहा है,आपको किसी मित्र द्वारा यदि कोई धन संबंधित स्कीम में निवेश करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आप अपने परिवार के साथ हंसते खेलते बिताएंगे।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज आप अच्छे मूड में नजर आएंगे,लेकिन आपको किसी से भी भला बुरा बोलने से बचना होगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं,उन्हें कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा। आपके कुछ शत्रु आपके पीछे आपकी बुराई करते नजर आएंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई अपना परिचित आपके घर दावत पर आ सकता है,जिसमें आपको धन खर्च करना होगा। कुछ खर्चे आपको मजबूरी में भी करने पड़ेंगे।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें किसी पार्टी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ कामों में अपने जूनियर से मदद लेनी होगी,जिसे वह प्यार से ही ले पाएंगे। जो लोग रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई व बहनों का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। आपने किसी के ऊपर भरोसा किया था,तो वह आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए भी कुछ उधर निवेश करने की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप किसी छोटे मोटे काम के न होने के कारण परेशान रहेंगे। परिवार में आपको पिछले किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिसके कारण परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा । आपका कोई रुका हुआ काम आपके लिए परेशानी बन सकता है इसे आप अपने किसी मित्र की सहायता से ठीक कर सकते हैं।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा,जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी और आपके मन में कुछ नए-नए विचार आएंगे,जिन्हें आपको कार्यक्षेत्र में तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। विद्यार्थी अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपनी काफी सारी समस्याओं का आसानी से हल कर पाएंगे। जीवनसाथी किसी बात पर लेकर को लेकर नाराज हो सकती हैं।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में सभी कार्य को समय पर निपटाने में सफल रहेंगे,लेकिन आपका कोई साथी आपको अपने जाल में फंसा सकता है। कुछ ऐसे यह लोग आपकी चिंता भी बढाएंगे। परिवार में कोई कलह फिर से सिर उठा सकती है,जो आपके परेशानी का कारण बनेगी। आप संतान की संगति को लेकर चिंतित रहेंगे,जिसके लिए आपको उनके साथ थोड़ी सख्ती भी बरतनी पड़ सकती है। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए गाय को हरा चारा डालें।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आप अत्यधिक कार्यों को एक साथ करने के चक्कर में स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे और यदि आपने अपनी दिनचर्या में बदलाव किया,तो आपके कुछ कार्य लटक सकते हैं। आपके गुप्त शत्रु आपके बनते हुए कामों में रुकावट पैदा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

Loading

Scroll to Top