ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

भारतीय गणराज्य के महानायक थे छत्रपति शिवाजी महाराज: मनोज नन्ना

विशाल भगवा मार्च में बढ़-चढ़कर भाग लेगा मराठा समाज

जालंधर (Jatinder Rawat)- स्थानीय लाल बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष में जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव कमेटी, लाल बाजार, जालंधर, द्वारा करवाए गए कार्यक्रम में बोलते हुए हिन्दू मंदिर एक्ट टीम के प्रांत संयोजक मनोज नन्ना ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय गणराज्य के महानायक थे। वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को लोग हिन्दू हृदय सम्राट भी कहते हैं। भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में शिवाजी महाराज की गौरव गाथा दर्ज है। हिंदू मंदिर एक्ट संबंधी निकाले जा रहे भगवा मार्च संबंधी जानकारी देते हुए मनोज नन्ना ने कहा कि 25 फरवरी को पटेल चौक स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड से सुबह 11:00 बजे निकलने वाला विशाल भगवा मार्च हिंदू मंदिर एक्ट तुरंत बनाए जाने को लेकर निकाला जा रहा है ताकि हिंदू धर्म, समाज , मंदिर, सामाजिक कार्यों में लगी संस्थाओं को सशक्त बनाया जा सके। इसलिए मराठा समाज भी विशाल भगवा मार्च में बढ़-चढ़कर भाग ले। प्रोग्राम में भीमसेन जी, सुभाष पाटिल, उप प्रधान शिवाजी सूर्यवंशी, शंकर पवार, विजय पवार, परमेश्वर गायकवाड ,दीपक माने ,प्रमोद पाटिल, नितिन जागव, नवनाथ पवार ,सत्यवान शिंदे, प्रल्हाद शिंदे ,संदीप जांगव , विक्रम पाटील , स्वर्णकार संघ प्रधान हरमीत जी ,जज जी इत्यादि उपस्थित रहे।

Loading

Scroll to Top