ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

मशहूर डांसर Sapna Choudhary धोखाधड़ी के मामले में फंसीं

हरियाणा।  हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी(Sapna Choudhary) एक धोखाधड़ी के मामले में फंस गई हैं। डांसर सपना के डांस के कार्यक्रम में न आना और लोगों द्वारा खरीदे गए टिकट के पैसे वापस ने देने को लेकर लखनऊ के कोर्ट ने उनके और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आरोप तय किए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।

शुक्रवार को अदालत में सपना चौधरी के अलावा जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडेय और रत्नाकर पांडेय हाज़रि थे। बता दें कि 13 अक्टूबर, 2018 को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक सपना चौधरी और कुछ अन्य कलाकारों का प्रोग्राम होना था। इसके लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपए में ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकटों की बिक्री की गई थी।

कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्‍या में लोगों ने टिकट खरीदे थे लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं। सपना का इंतजार कर रहे लोगों ने इस पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि लोग टिकट का पैसा वापस करने की मांग कर रहे थे लेकिन आयोजकों ने ऐसा नहीं किया। 14 अक्टूबर, 2018 को यह मामला लखनऊ के आशियाना थाने में दर्ज कराया गया था।

Loading

Scroll to Top