ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

*✡️ राशिफल 15 सितंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 15 सितंबर ✡️*

 

मेष राशिफल:

 

आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा । मन किसी बात से भटक सकता है इसलिए पूरी तरह से अपने काम की ओर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत और धैर्य के बल पर काम सफल होंगे। आज आपका मन धार्मिक कार्य में भी लगेगा।

 

वृष राशिफल:

 

आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। आज आपको कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत परेशान कर सकती है। खरीदारी करते समय बजट का ख्याल रखें। जरूरत से ज्यादा खर्चा चिंता का कारण बन सकता है।

 

मिथुन राशिफल:

 

आज अपने मन की बात परिवार वालों से साझा करें तो चिंता कम होगी। शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है सोच समझकर निवेश करें। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे और आज उनके काम की तारीफ भी होगी। आज आपको भजन कीर्तन अच्छे लगेंगे। ससुराल की तरफ से आज कोई आप से मदद मांगने आ सकता है।

 

 

कर्क राशिफल:

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज एकांत में समय बताकर अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कामकाज में परिवर्तन से लाभ होगा। पैदल चलते वक्त ऊंची नीची जगह का ध्यान रखें नहीं तो पैर मुड़ कर चोट लगने की संभावना है।

 

सिंह राशिफल:

 

स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन के आनंद लेने के लिए सही समय है अगर कहीं घूमने का प्रोग्राम है तो जा सकते हैं। आज आपकी कार्यकुशलता के कारण परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में किसी समारोह के होने पर खर्चा अधिक हो सकता है। आपको आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का मौका मिलेगा।

 

कन्या राशिफल:

 

खान-पान का ख्याल रखें वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने व्यस्त समय में से आपको अपने बच्चों को भी कुछ समय देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही हर फैसला लें। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान कैंसल हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में समस्या हो सकती है। अगर आप राजनीति में हैं तो अपने दिल की बात किसी से मत करें।

 

 

तुला राशिफल:

 

पुरानी समस्याएं आज सामने आकर चिंता बढ़ा सकती हैं। अगर आप आज किसी को उधार देने लगे हैं तो सोच समझ कर दे। अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें अपनी योजनाओं को सबके सामने उजागर मत करें। आपको नया काम करने के लिए अनुभवी लोगों से जुड़ने की जरूरत है।

 

वृश्चिक राशिफल:

 

आज वृश्चिक राशि के लोग मन में सकारात्मक विचारों को बढ़ाने का प्रयास करें। आजा परिवार में सहानुभूति पाने की कोशिश करेंगे। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो निवेश करने से पहले सब जांच लें। आप किसी सामूहिक धार्मिक प्रोग्राम का हिस्सा बनेंगे। आज आपको कोई उच्च पद प्राप्त होगा या उच्च अधिकारी द्वारा आपकी प्रशंसा होगी।

 

धनु राशिफल:

 

आज आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी। किसी कारणवश वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती है। धन लाभ संभव है पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बने हुए हैं। प्रभावशाली लोगों से बेहतर संबंध बनाने के लिए सामाजिक कार्यों में शामिल होना चाहिए। अगर आप मदिरापान करते हैं तो वाहन चलाते वक्त मदिरा सेवन मत करें।

 

 

मकर राशिफल:

 

आज लंबे समय से चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है। आज आप किसी परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जीवनसाथी से मनमुताबिक सहयोग न मिलने पर मन में नाराजगी पैदा हो सकती है। विद्यार्थियों का दिन आज अच्छा रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा।

 

कुंभ राशिफल:

 

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिससे काम में भी मन लगेगा। घरवालों को भी समय दें। इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में पास होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। आज जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ परिवर्तन महसूस करेंगे।

 

मीन राशिफल:

 

आज मीन राशि के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। इसलिए आपको किसी की बातों में नहीं आना चाहिए। आज के दिन आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको मानसिक तनाव हो सकता है। जो लोग विवाह योग्य हैं आज किसी रिश्तेदार द्वारा उनके विवाह की बात चलेगी।

Loading

Scroll to Top