ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

एमएसपी कमेटी के मुद्दे पर महिला किसान यूनियन ने राजनीतिक दलों को दी चेतावनी

भाजपाई समिति में प्रतिनिधित्व नहींसमिति का पुनर्गठन हो : बीबा राजविंदर कौर राजु

चंडीगढ़  (Jatinder Rawat ) महिला किसान यूनियन ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों को केंद्र द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गठित सरकारी कमेटी में पंजाब सरकार का प्रतिनिधित्व पाने की होड़ में महिज़ बयानबाजी करके राजसी रोटीयां सेकने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि समिति में राज्य का मामूली प्रतिनिधित्व नहीं बल्कि काले कृषि कानूनों के समर्थक संघ सदस्यों वाली इस केंद्रीय समिति का पुनर्गठन होना चाहिए।

आज यहां मीडिया से बात करते हुए महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबा राजविंदर कौर राजू ने कहा कि मीडिया के माध्यम से किसानों को अपनी कृत्रिम हेज-प्याज‘ दिखाने के लिए आप सांसदों सहित अन्य पारंपरिक राजनीतिक दलों के नेता इस भाजपाई कमेटी में पंजाब के प्रतिनिधित्व खातिर मात्र राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैलेकिन व्यावहारिक तौर पर ये सभी नेता किसानों की जायज मांगों को पूरा करवाने और एमएसपी हासिल करने के लिए अंदर से ईमानदार नहीं हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा की मांग के अनुरूप एमएसपी पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा घोषित विवेकाधीन समिति के पुनर्गठन की मांग करते हुए महिला किसान नेता ने कहा कि आप पार्टी की दोनों सरकारें किसानों की मांगों को लेकर सिर्फ बयानबाजी और सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी करके टाइम पास कर रही हैं लेकर दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने एमएसपी कानून बनवाने और किसानों की अन्य मांगों को स्वीकार करवाने के बारे में प्रधान मंत्री से अभी तक मुलाकात या पत्राचार नहीं किया। अब यह पार्टी एमएसपी समिति में राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी कर खाना पूरी कर रही है।

बीबा राजविंदर कौर राजू ने पंजाब सहित देश के सभी किसानों से अपील की कि वह केंद्र की मोदी सरकार से कल्याण की कोई उम्मीद न करें बल्कि केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को स्वीकार कराने के लिए अपनी कमर कस लें और संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आपसी एकता बनाए रखें।

Loading

Scroll to Top