ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

*✡️ राशिफल 20 जून ✡️*

*🌺🔆 ॐ श्रीं 🔆🌺*

 

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

 

*✡️ राशिफल 20 जून ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करके शांत मिलेगा । आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति को भी सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं,जिन्हें देखकर आपके साथियों का मूड खराब रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच सकते हैं। आज सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श हो सकता है। जीवनसाथी यदि आपको किसी योजना को समझाएं,तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा तभी वह पूरी हो पाएगी। परिवार मे छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपकी कोई डील टूटने की संभावना है इसलिए पूरा ध्यान देकर काम को करें

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपको व्यर्थ में खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचना होगा,इसलिए अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। आपको शीघ्र आगामी वाहनों के प्रयोग से भी सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती दिख रही है। आपको महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा,जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज आपको घर या बाहर कहीं पर भी शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपका कोई मित्र आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपका अपने मित्रों से आपसे वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल के समय आप देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,जैसे पेट दर्द,गैस,अपच आदि इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। समाज में आपके दायित्वों में वृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आज आपका मन किसी बर्फीली पहाड़ी स्थान पर घूमने को करेगा।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की देकर आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं,लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है। आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां सौंपेंगेजिन पर वह खरे उतरेंगी।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के विशेष योग बनाता दिख रहा है। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है जिसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आज आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। उसके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है,जिसके कारण आपके स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिससे आपके धन व कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो हो सकता है कि विवाद लंबा चल जाए।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो अभी उसमें आपको और चक्कर काटने पड़ेंगे,तभी आपको जीत मिल सकेगी। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आज आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला दिन रहेगा। यदि आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आप वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। यदि आप व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपका मित्र आपसे अपनी किसी समस्या को साझा करेगा।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके द्वारा पूर्व में किए गए संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आपको परेशानी न हो,इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक कष्ट था तो उसमें सायंकाल तक सुधार हो सकता है। आज खर्चों की अधिकता रहेगी जिसके बाद आप परेशान रहेंगे।आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौधिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके बाद वह रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद से आप यदि किसी नए कार्य में निवेश करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। सायंकाल के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

Loading

Scroll to Top