ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित सैंकड़ों लोग हुए आप में शामिल-हरचंद बरसट

जालंधर – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों में पहचान रखने वाले व चार एनआरआई सहित लगभग सैंकड़ों लोग पार्टी में शामिल हुए। इन सभी लोगों को ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने लखवीर सिंह तेजी व शोभा भगत की उपस्थिति में पार्टी में शामिल करवाया।
पार्टी के श्री गुरू रविदास चौक स्थित कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भगवंत मान द्वारा लोगों को दी गई 300 यूनिट फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक्स, स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग बेहद प्रसन्न हैं और हर दिन सैंकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
पार्टी की कार्यकर्ता शोभा भगत ने जहां चार प्रवासी भारतीयों सहित कई महिलाओं को ‘आप’ में शामिल करवाया वहीं दलबीर सिंह तेजी के नेतृत्व में विभिन्न पार्टियों में पहचान रखने वाले असंख्य लोग पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में मुख्यतौर पर प्रवासी भारतीय गगनजीत सिंह, हरजीत कौर, कुलदीप सिंह और कुलविंदर कौर सहित अनिता अरोड़ा, मंजू, अंजू, डिंपल, पूजा, मीनू, हरजोत कौर, गगनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, गिरदारी चौधरी, हरप्रीत सिंह गुरप्रीत सिंह(अकाली), कांता देवी (भाजपा), अमित कुमार, सेवा सिंह और सन्नी कुमार सहित सैंकड़ों लोग हैं।

Loading

Scroll to Top