ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी: पंजाब महिला टीम का चयन ट्रायल 3 मार्च को

जालंधर (RAWAT)- 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब महिला हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल तीन मार्च को सुबह 11 बजे होगा।

हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के प्रमुख हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 23 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक कोंकिंदी (आंध्र प्रदेश) में आयोजित हो रही है । शम्मी ने आगे कहा कि इस जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब महिला हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल 3 मार्च 2022 को सुबह 11.00 बजे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उनके अनुसार जन्म तिथी 1 जनवरी 2003 के बाद जन्म लेने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेने की पात्र होंगी।

ओलंपियन शम्मी ने आगे कहा कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता बलदेव सिंह, ओलंपियन हरदीप ग्रेवाल सिंह, ओलंपियन गुरिंदर सिंह चंदी, सुखजीत कौर, राजबीर कौर, अमनदीप कौर, योगिता बाली, निर्मल सिंह, गुरबाज सिंह (सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) को चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी
सदस्य, तदर्थ समिति,
हॉकी पंजाब (मोबाइल: 9814296161)

Scroll to Top