ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

भाजपा जोन – 1 में आने वाले सात जिलों के पदाधिकारियों की हुई संगठनात्मक बैठक

फगवाड़ा:  (Jatinder Rawat)भारतीय जनता पार्टी जोन न. -1 की संगठनात्मक बैठक आज होटल आशीष में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात व भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपानी, भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा सह-प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना, संगठन महामंत्री पंजाब श्रीनिवासुलु, बूथ सशक्तिकरण प्रभारी परदीप सिंह बघेला (महामंत्री गुजरात भाजपा), केन्द्रीय राज्य मंत्री मोदी सरकार सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, जॉन नं -1 प्रभारी जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजेश बागा विशेष रूप में उपस्थित हुए। इस बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश व जोन न. -1 में आते 7 जिलों जालन्धर शहरी, जालन्धर देहाती उत्तरी, जालन्धर देहाती दक्षिणी, कपूरथला, लुधियाना देहाती, होशियारपुर शहरी तथा जगराओ के सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का शुभारंभ मां भारती को पुष्पांजलि भेंट कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस दौरान वन्देमातरम गान किया गया। भाजपा जिला कपूरथला अध्यक्ष रणजीत सिंह देओल खोजेवाल ने आए हुए नेताओ को दोशाला व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा बैठक में संगठन को मजबूत करने हेतु विचार विमर्श किया व आगामी चुनावों के लिय तैयार रहने का आह्वान किया गया। बैठक में सभी जिलों, मंडलों की गठित कार्यकारिणी की समीक्षा की गई।

Loading

Scroll to Top