पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को दिया समर्थन, कहा-आप के पक्ष में करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

जालंधर- अपनी जनहितैषी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों के कारण आम आदमी पार्टी जालंधर में दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। सोमवार को पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, (पंजाब) पीएसपीसीएल/पीएसटीसीएल ने आगामी जालंधर उपचुनाव के लिए “आप” को अपना समर्थन दिया।

पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (सर्कल जालंधर) के एक कार्यक्रम में फेडरेशन के महासचिव लखबीर सिंह ने “आप” पंजाब के महासचिव व मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि आप सरकार उनकी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को पूरा करेगी, जिन्हें पिछली अकाली और कांग्रेस सरकारों ने नजरअंदाज कर दिया था। फेडरेशन के सदस्यों ने जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने का फैसला किया और कहा कि केवल “आप” ही आम लोगों की समस्याओं को सुनने और हल करने में दिलचस्पी रखती है।

हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि मान सरकार राज्य के हर वर्ग की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार जनहितकारी कदम उठा रही है। लोग खुद “आप” का समर्थन करने आ रहे हैं, क्योंकि वे भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने दावा किया कि “आप” इस उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि लोग संसद में एक ईमानदार प्रतिनिधि चाहते हैं जो केवल “आप” ही दे सकती है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश