किसानों को फ़सलों के हुए नुकसान का मुआवज़ा देने के लिए एक्शन में पंजाब की मान सरकार

  • जालंधर के विधायक गिरदावरी में तेजी लाने के लिए गांवों में जा कर मिल रहे हैं किसानों से
  • किसानों को मुआवजा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है मान सरकार : विधायक इंदरजीत कौर
  • प्रवासी भारतीयों और धनी जमींदारों से संकट की इस घड़ी में छोटे किसानों की मदद करने की अपील की
  • किसानों को 15,000 प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा, जो पिछली सरकारों से कहीं अधिक है: विधायक बलकार सिंह

जालंधर-आम आदमी पार्टी के विधायक पीड़ित किसानों से मिलने के लिए जालंधर जिले के गांवों का दौरा कर रहे हैं और दोआबा में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों द्वारा की जा रही विशेष गिरदावरी का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी विधायक मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार किसानों की शिकायतें सुन रहे हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट दाखिल करना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि बैसाखी के त्योहार तक किसानों को मुआवजा दिया जा सके इसी कड़ी में सोमवार को नकोदर से आप विधायक इंदरजीत कौर ने अपने विधानसभा क्षेत्र नूरमहल ब्लाक के गांवों का दौरा कर किसानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि मान सरकार उनके नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों और धनी जमींदारों से संकट की इस घड़ी में छोटे किसानों की मदद करने की भी अपील की, क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को 70 प्रतिशत से अधिक नष्ट कर दिया है। आप विधायक अब तक 25 से अधिक गांवों के किसानों से मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में गिरदावरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बाकी गांवों के किसानों से भी मिलती रहेंगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले आप विधायक बलकार सिंह ने करतारपुर के नौगजा गांव के किसानों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने जल्द से जल्द गिरदावरी करने और किसानों को 15,000 प्रति एकड़ मुआवजा देने के लिए सरकारी मशीनरी लगा दी है आप सरकार द्वारा दी जा रही राशि पिछली सरकारों द्वारा किसानों को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए दिए जाने वाले मुआवजे से कहीं अधिक है। उन्होंने किसान हितैषी इस कदम के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार भी जताया।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश