ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

*✡️ राशिफल 13 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 13 नवंबर ✡️*

 

मेष राशिफल-

 

व्यवसायिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता के स्वास्थ्‍य मैं परेशानी रहने की संभावना है। आज आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।

 

वृष राशिफल-

 

आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आज घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है । वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज आप संतान के लिए नए कपड़े खरीदने जा सकते हैं। कारोबार में आज का दिन ठीक रहेगा।

 

मिथुन राशिफल-

 

परिवारिक किसी समस्या को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवादों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। राजनीतिक व्यक्तियों को मान-सम्मान मिल सकता है। आज आपके धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं अगर आपने किसी को पैसा दिया है तो वह वापस मिल सकता है। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

 

कर्क राशिफल-

 

आज आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वाले लोगों को आज परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में कठोरता का प्रभाव रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

सिंह राशिफल-

 

आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको आज पिता का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। राजनीतिक लोगों को शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

 

कन्या राशिफल-

 

कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है । अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी है तो सेहत का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में किसी बुजुर्ग महिला से आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 

तुला राशिफल-

 

रिश्तो में धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जरूरी कार्यों में परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों से व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। आय बढ़ोतरी के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। आज आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

 

वृश्चिक राशिफल-

 

व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। छोटी छोटी बातों में अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक होंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। चटपटा मसालेदार खानपान में रुचि रहेगी।

 

धनु राशिफल-

 

आज आपका मन शान्त रहेगा फिर भी संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आप घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं जिसके कारण खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।

 

मकर राशिफल-

 

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए।

 

कुंभ राशिफल-

 

मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी की शादी की बात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। छोटे कारोबारियों के आय में वृद्धि होगी। आज आपकी प्रिय मित्रों से भेंट होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

 

मीन राशिफल-

 

मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता पिता का साथ मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। जिसके कारण मन अशांत रह सकता है । किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

Loading

Scroll to Top