ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

*✡️ राशिफल 11 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 11 नवंबर ✡️*

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज के दिन रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है,जो आपको खुशी देंगी। आपको अपने किसी साथी की गलती को अनदेखा करना होगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। करियर को लेकर यदि कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपके प्रियजन आपको व्यापार करने की सलाह दे सकते हैं। आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी,लेकिन आपको थोड़ा सब्र करना होगा। यदि आपकी रिश्तेदारों से कुछ अनबन चल रही थी,तो उसमें आप बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको खर्चे कम करने होंगे और निवेश अधिक करने के बारे में सोच विचार करना होगा। आप संतान से संबंधित कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखें। आपका कोई परिचित आपसे धन उधार मांग सकता है।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप घर परिवार में सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको आर्थिक स्थिति की कोई चिंता नहीं होगी,क्योंकि आपको रुका हुआ धन मिल सकता है,जो आपकी धन संबंधित समस्याओं को समाप्त करेगा।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अपना व परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तभी उन्हें उसका समाधान मिल पाएगा। आपकी पढ़ाई से अलग कुछ अन्य विषयों में भी रुचि जा सकती है।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें जनसमर्थन के कार्यों से पूरा लाभ मिलेगा। आप भगवान के प्रति आस्था व विश्वास रखेंगे। आपके किसी मित्र से आज किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है, जिसमें आपको बातचीत बहुत ही सावधानी से करनी होगी। आपको स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज धन के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अक्समात छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए मिल सकता है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को भी कुछ दिन और मेहनत करनी होगी,उसके बाद ही उन्हें इसमें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने परिजनों से कोई सीख लेकर आगे बढे़ंगे,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। व्यापार में आप लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करें,तभी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण खुश रहेंगे और इधर उधर के लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं करेंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएंगे और घर परिवार में आप सबको एक साथ जोड़ कर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नीति व नियम है जिनको आपको तोड़ना नहीं है। संतान आपसे अपनी किसी फरमाइश को पूरा करा सकती है। पिताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है,जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप नौकरी में अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करेंगे और इससे अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा। व्यवसाय में आप कुछ अन्य लोगों को भी शामिल कर सकते हैं,जिससे आपके सभी काम समय से और आसानी से पूरे हो पाएंगे।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएं,तभी वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे,नहीं तो वह इधर-उधर के कामों में ही रह जाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को हाथ में तो लेंगे,लेकिन इससे आप किसी को भी समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे,इसलिए अपने आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय घर परिवार की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था,तो वह भी सुलझ सकता है,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें,नहीं तो आप किसी को कोई अच्छी बात भी बोलेंगे,तो वह भी उन्हें बुरी लग सकती है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आप किसी काम को बेहतर बनाने के लिए पूरा दिन लगा देंगे,जिसके बाद आप अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे सकेंगे। आप आलस्य को छोड़कर आगे बढ़े,तभी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।आपके अपने परिवार के लोगों से रिश्ते भी मधुर रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाए रखें।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। नव विवाहित लोगों के जीवन में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आपके अंदर आपसी प्रेम बना रहेगा। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप घर के रखरखाव आदि के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी व्यक्ति से आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

Loading

Scroll to Top