ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

*✡️ राशिफल 6 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 6 नवंबर ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी जरूरी काम में लापरवाही नहीं करनी है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने धन को बहुत ही सोच विचार कर खर्च करना होगा। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में उतार चढ़ाव आ सकता है ।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आय के नए नए अवसर खोलेगा। आपको आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और जो लोग किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ और मेहनत करनी होगी,उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपको पारिवारिक रिश्तों में चल रही खींचातानी को समाप्त करने के बाद ही रिश्तों में प्यार बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के लिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा,जिसके बाद आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप पूरे जोश और हिम्मत से अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अपने मामलों को आप ही सुलझाना होगा। यदि उन्होंने उसमें किसी से सलाह मशवरा किया है,तो उन्हें कोई गलत सलाह दे सकता है। आप धैर्य व संयम बनाए रखें,तभी आप किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज आपको अपनी आय- व्यय को सोच कर चलना होगा,तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। लेन-देन के मामले में आज आपको सहजता बनाए रखनी होगी,तभी वह आसानी से पूरे हो पाएंगे। आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं,जिसमें आप अपने माता पिता को लेकर जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग एक नौकरी को छोड़कर दूसरी में जाना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज आपको शीघ्रता व भावुकता में किसी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपके खान-पान में गड़बड़ होने के कारण आपको कोई पेट संबंधित समस्या आ सकती है। आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा,नहीं तो लोग आपके इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि जीवनसाथी से कोई बात कहेंगे,तो उसे पूरी भी अवश्य करेंगे और आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है। आप किसी भूमि,मकान, दुकान आदि की खरीदारी बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। स्थायित्व को बल मिलेगा और सक्रियता बनी रहेगी। घर परिवार में आप बड़प्पन दिखा कर आगे बढ़ेंगे।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साथ कोई ठगी हो सकता है,क्योंकि आपको कोई गलत राह बता सकता है। आप मेहनत व लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे और कुछ अच्छे कामों को अंजाम देंगे। व्यापार कर रहे लोगों के प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने धन की हानि करा सकते हैं। आपको जल्दबाजी में किए गए काम से आज समस्या हो सकती है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतना होगा,तभी वह आपका साथ दे पाएंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। आपके चेहरे की चमक देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी परिवार के सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपके कुछ निजी मामलों में आपको सफलता मिलती दिख रही है। आपको कोई लेनदेन से संबंधित मामला परेशान कर सकता है।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको आय के अधिक स्त्रोत प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही अनबन आपके लिए समस्या बनेगी,लेकिन आपको किसी पारिवारिक मसले को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। आप समय रहते व्यवसाय की योजनाओं पर ध्यान लगाएं,नहीं तो वह लटक सकती हैं। आपकी अपने करीबियों से रिश्तो में चल रही अनबन से सुधार होगा और मित्रों के साथ आपका विश्वास और गहरा होगा।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज जनकल्याण से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है,उन्हें कुछ सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा और आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे । आपकी किसी नई वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे,जिससे आपके परिवार वाले भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको बहुत जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,लेकिन उन्हें अपने किसी काम की चिंता सता सकती है और व्यक्तिगत मामलों में आपको सावधान रहना होगा। परिवार के कुछ मसले आज घर से बाहर जा सकते हैं,जो आपकी समस्या बनेंगे। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेंगी। आप पूजा पाठ के किसी भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी लक्ष्य की ओर अग्रसर होना होगा,तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। कई काम एक साथ हाथ लगने से आपके व्याकाग्रता बढ़ सकती है,जो आपकी समस्या का कारण बनेगी, लेकिन फिर भी आपके विभिन्न प्रयास रंग लाएंगे। आप साहस व पराक्रम से आगे बढ़ेंगे और किसी की कोई चिंता नहीं करेंगे। आपका किसी संपत्ति का सौदा यदि होने जा रहा था,तो वह अच्छा मुनाफा देकर जा सकता है।

Loading

Scroll to Top