ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

*✡️ राशिफल 4 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹🌹 नवग्रह वास्तु🌹🌹 *

 

*✡️ राशिफल 4 नवंबर ✡️*

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,उन्हे कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने आवश्यक कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश करें,तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे। जल्दबाजी में आप कोई दिखावा ना करें, सहजता से आगे बढ़े,तो आपके लिए दिन बेहतर रखने वाला है। आप निवेश संबंधी कुछ गतिविधियों में भी पूरा ध्यान लगाएंगे, जिनका आपको फायदा भी मिल सकता है।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको लाभ के नए-नए अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आप प्रतिस्पर्धा में भी रुचि दिखाएंगे। आपको धन के मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे। आपको किसी सरकारी काम व उसके नियमों का पालन करना होगा,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आप व्यवहार बड़प्पन दिखाएंगे और छोटों की गलतियों को माफ करेंगे,जिससे आपके बीच का रिश्ता और गहरा होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ व्यावसायिक गतिविधियों मे आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। शासन सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज आपके अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने मित्रों व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे,जिसके कारण विद्यार्थी किसी नौकरी की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप मनोरंजन के कार्यों पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको आज किसी को बोलने से पहले सोचना होगा,नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी खास मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,लेकिन यदि आपको कोई आवश्यक कार्य है,तो आपको उसे कल पर टालने से बचना चाहिए,नहीं तो आप अपने आलस्य के कारण नुकसान करा सकते हैं। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। आप जल्दबाजी मे कोई गलत निर्णय सकते हैं।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आप सिर्फ अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप व्यापार में लाभ के अवसरों को नहीं पहचानेंगे और पुरानी योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यवसाय चल रहा है, तो वह अच्छा चल सकता है। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

नौकरी से जुड़ें जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम पाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको आज अपनी सोच में बदलाव लाना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे परेशान हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जिसके बाद वह दान धर्म के कार्य में भी आगे बढ़ेंगे। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय नही लेना है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनके अपने साथी से संबंध मधुर रहेंगे और यदि कोई वादा किया था,तो वह पूरा करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी,तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। यदि आपने किसी सम्पति का सौदा किया था,तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो आपको उससे समस्या हो सकती है।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी के लिए रहेगा। आप किसी नई सम्पति की अभिलाषा पूरी होगी। आपका कोई करीबी आज आपसे कुछ मदद मांग सकता है। आप भावेश में आकर कोई निर्णय न लें,नहीं तो बाद में आपको समस्या को सकती है। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को संभालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। आपको आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी बड़ी उपलब्धि को हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। आपका कोई कानूनी कामआज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आपको घेरे रहेंगी,लेकिन आप उन सबसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम में निवेश करने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को बल मिलेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आना जाना लगा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन से जोड़ सकते हैं। वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा,लेकिन आप कुछ नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें,नहीं तो उसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप अपनी कला व कौशल को सभी कामों में आगे बढे़ंगे। घर परिवार के खर्चों के लिए आपको एक बजट बनाना बेहतर रहेगा नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जिससे आपकी साख चारो ओर फैलेगी।

Loading

Scroll to Top