पंजाब पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर हत्या की तीन संभावित वारदातों को टाला, 9 हथियार बरामद

– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध 
-गिरफ्तार आरोपी जबरन वसूली, हत्या और हथियार तस्करी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल-डीजीपी गौरव यादव
– आगे की जांच जारी और अधिक गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है: सी.पी. स्वपन शर्मा
जालंधर:  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच प्रमुख कारकूनौ को गिरफ्तार करके हत्या के तीन संभावित मामलों को विफल कर दिया।
यह जानकारी देते हुए डी.जी.पी पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहां कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जालंधर के गांव बोपाराय कलां के जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा, होशियारपुर के गांव गराज महदूद के हर्षदीप सिंह, तरनतारन के गांव मुरादपुर के शेखर, न्यू मॉडल हाउस के गगनदीप सिंह उर्फ ​​के गिन्नी बाजवा जालंधर के बंबियान वाल गांव में अमित सहोता के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से आठ पिस्तौल और एक रिवॉल्वर समेत 15 जिंदा कारतूस सहित कुल 9 हथियार बरामद किए।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब के कई जिलों में जबरन वसूली, हत्या और हथियार तस्करी सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल थे।उन्होंने बताया कि इन आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।
डीजीपी ने कहा कि गिरोह को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उनके व्यापक नेटवर्क का  पर्दाफाश करने के लिए आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने की जांच जारी है।
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर स्वप्न शर्मा ने कहा कि विश्वसनीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि बंबीहा-कौशल गिरोह के सदस्य राज्य में एक बड़ी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे थे, जिस पर कार्रवाई करते पुलिस की टीमें बी.एस.एफ. चौक पर नाकाबंदी की गई और तीन आरोपियों-जसप्रीत जस्सा, हर्षदीप और शेखर को 6 हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि बाद में इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों गगनदीप गिन्नी और अमित सहोता को भी भारगो कैंप के पास एक चौकी से तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ जारी है और और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।
इस संबंध में 2 मामले–एफ.आई.आर. नंबर 253 आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना नयी बारादरी, जालंधर में एफ.आई.आर.नंबर 100 थाना भारगो कैंप, जालंधर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Latest news
ਸੂਬਾਈ ਅਤੇ ਉੱਤਰੀ ਖੇਤਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਸੀਬੀਐਸਈ ਭੀਖੀ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸਕੇਟਿੰਗ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਵਿੱਦਿਆ ਮੰਦਰ, ਭੀਖੀ ਦੇ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਮੈਡਲ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ सरकारी स्पोर्टस कालेज में 6 से 13 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली- एस.डी.एम. ने लिया प्रबंधों का जायज़ा भारतीय सेना द्वारा केडेटों और छात्र / छात्राओं के लिये आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी कन्या  सीनियर सेकंडरी स्कूल आदर्श नगर का दौरा किया भारतीय तटरक्षक बल ने ओलिव रिडले कछुए को एक घातक जाल से बचाया केंद्र सरकार द्वारा जान-बूझ कर गोदाम खाली न करवा कर पंजाब के किसानों को किया जा रहा है परेशान: मोहिं... शहरवासियों तक पहुंचाया जाए साफ पानी, सीवरेज की सफ़ाई और स्ट्रीट लाइट का काम शीघ्र निपटाया जाए: मोहिं... ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ