जालंधर में आप की बड़ी जीत, मेयर बने वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा नई ऊंचाइयों पर!

बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह डिप्टी मेयर होंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी शुभकामनाएं, कहा – जालंधर के विकास के लिए आप सरकार प्रतिबद्ध

जालंधर (titu rawat)-  जालंधर के वार्ड नंबर – 62 से आम आदमी पार्टी के पार्षद वनीत धीर नगर निगम के नए मेयर होंगे। वहीं बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीनों नए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जालंधर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। शहर का विकास और आधुनिकीकरण हमारी प्राथमिकता है।

जैसे ही तीनों नामों का ऐलान हुआ रेड क्रॉस भवन के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी की जीत का जश्न मनाया।

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों ओहदेदारों को बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी का मेयर बनने से जालंधर के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। अब जालंधर विकास की नई इबारत लिखेगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर की जनता ने निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा फतवा दिया, इसलिए आज पूर्ण बहुमत के साथ जालंधर में ‘आप’ का मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर बन सका। उन्होंने जालंधर के लोगों का धन्यवाद किया और भरोसा दिया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Scroll to Top
Latest news
केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया मंदिर पर लैंटर डालने का शुभारंभ जालंधर में आप की बड़ी जीत, मेयर बने वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा नई ऊंचाइयों पर! ਜਲੰਧਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਨਵਾਂ ਮੇਅਰ, ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, 46 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਸਮਰਥਨ सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर ਜਾਰਜੀਆ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮਾਰੇ ਗਏ ਰਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਜੀਆਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਡਾ. ਐਸ.ਪੀ. ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ जिले के विकास के लिए बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत अधिक से अधिक क़र्ज़ वितरित किया जाये: अतिर... जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो ने विश्व दिवस मनाया डिविजनल कमिश्नर ने जिमखाना क्लब में सोलर पावर परियोजना का उद्घाटन किया दोआबा वेलफेयर सोसायटी ने किया गया तीसरे कीर्तन दरबार सफर-ए-शहादत का आयोजन क्रिसमस पर ओपन डोर चर्च खोजनेवाला में करवाएं महान समागम में मोहिंदर भगत ने मुख्य अतिथि के रुप में की...