सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

जालंधर:  पंजाब में बढ़ते कोहरे को देखते हुए सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी, प्रसिद्ध समाज सेवी डाॅ. एसपी सिंह ओबेरॉय जी प्रशाना सदका सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि:) द्वारा पंजाब पुलिस के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के अभियान के तहत दोआबा जोन अध्यक्ष अमरजोत सिंह जी के कुशल नेतृत्व में टीम ने लाम गांव चौक जालंधर में बिना रिफ्लेक्टर चल रहे वाहनों को रोका और रिफ्लेक्टर लगाए। इस दौरान अमरजोत सिंह जी ने चर्चा के दौरान बताया कि जिले भर में इस घने कोहरे के दौरान विशेष अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों से कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने का अनुरोध किया ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके और लोगों की कीमती जान बचाई जा सके। इस मौके पर अमरजोत सिंह अध्यक्ष सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट दोआबा जोन, सुरजीत लाल, अमनदीप कौर एडीसीपी ट्रैफिक, समाज सेवा संगठन नेकी शॉप करतारपुर मास्टर अमरीक सिंह, कैप्टन गुरमेल सिंह, एससी शर्मा, सुरिंदर सिंह काहलों, गगनदीप सिंह चकराला, राजिंदर सिंह, एडवोकेट मनमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

Scroll to Top
Latest news
केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया मंदिर पर लैंटर डालने का शुभारंभ जालंधर में आप की बड़ी जीत, मेयर बने वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा नई ऊंचाइयों पर! ਜਲੰਧਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਨਵਾਂ ਮੇਅਰ, ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, 46 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਸਮਰਥਨ सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर ਜਾਰਜੀਆ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮਾਰੇ ਗਏ ਰਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਜੀਆਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਡਾ. ਐਸ.ਪੀ. ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ जिले के विकास के लिए बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत अधिक से अधिक क़र्ज़ वितरित किया जाये: अतिर... जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो ने विश्व दिवस मनाया डिविजनल कमिश्नर ने जिमखाना क्लब में सोलर पावर परियोजना का उद्घाटन किया दोआबा वेलफेयर सोसायटी ने किया गया तीसरे कीर्तन दरबार सफर-ए-शहादत का आयोजन क्रिसमस पर ओपन डोर चर्च खोजनेवाला में करवाएं महान समागम में मोहिंदर भगत ने मुख्य अतिथि के रुप में की...