भारत विकास परिषद् आस्था जालन्धर द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई

मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने की शाखा के कार्यों की प्रशंसा की
जालंधर  : भारत विकास परिषद आस्था (विकास रत्न) शाखा जालन्धर द्वारा आज सांई दास एंग्लो  संस्कृत सिनियर सकेंडरी स्कूल पटेल चौंक जालंधर में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई। विशेष अतिथि सांई दास. ए.एस. सी. सै. स्कूल के प्रिंसिपल श्री राकेश शर्मा, डा. राजेश मन्नन (मार्गदर्शक)  श्री मनोज  हांडा, श्री गुलशन अरोड़ा प्रधान भा.वि.प. आस्था ने ज्योति प्रज्वलित करके और वंदे मातरम के साथ प्रोगाम की शुरुआत की।
इस प्रतियोगिता में पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिन्दी और संस्कृत में राष्ट्रीय भक्ति गीत गाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. राजेश मन्नन ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
 मंच संचालन शाखा सचिव श्री राज शर्मा, श्री लक्ष्मी नारायण जोशी, श्री संकेत गुप्ता और प्रकल्प प्रमुख श्री शिव गुप्ता जी ने किया।
मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री पंजाब सरकार श्री मोहिंदर भगत जी ने शाखा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शाखा को अपने फंड से सहयोग राशि देने की घोषण की और अपने हाथों से उन्होंने सभी बच्चों को पुरस्कार भी दिए।
वहीं निर्णायक मंडल ने हिन्दी और संस्कृत प्रतियोगिता में सेठ हुक्म चंद स्कूल को प्रथम, शिव ज्योति पब्लिक स्कूल द्वितीय, शिव देवी गर्ल्स स्कूल तृतीय और मांत्वना पुरस्कार जालन्धर मॉडल स्कूल को पुरस्कार थी मोहिंदर भगत जी, केबिनेट
मंत्री के द्वारा किए गए।
अंत में भा.वि.प. आस्था के अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा जी के द्वारा भारत विकास परिषद क्या-क्या काम करती है के बारे में बताया और आए हुए सभी उपस्थित महमानों का धन्यवाद किया।
उपस्थित लोगों में से खास तौर पर राज कुमार चौधरी प्रांत अध्यक्ष, जी.डी कुन्द्रा, एन. के महेन्द्र, नवनीत शारदा, संजीव शमी, समीर शर्मा, जोगिंदर शर्मा, संदीप सेठी, राजेश मेहता और कुलदीप जैन उपस्थित हुए।
……..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Latest news
ਸੂਬਾਈ ਅਤੇ ਉੱਤਰੀ ਖੇਤਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਸੀਬੀਐਸਈ ਭੀਖੀ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸਕੇਟਿੰਗ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਵਿੱਦਿਆ ਮੰਦਰ, ਭੀਖੀ ਦੇ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਮੈਡਲ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ सरकारी स्पोर्टस कालेज में 6 से 13 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली- एस.डी.एम. ने लिया प्रबंधों का जायज़ा भारतीय सेना द्वारा केडेटों और छात्र / छात्राओं के लिये आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी कन्या  सीनियर सेकंडरी स्कूल आदर्श नगर का दौरा किया भारतीय तटरक्षक बल ने ओलिव रिडले कछुए को एक घातक जाल से बचाया केंद्र सरकार द्वारा जान-बूझ कर गोदाम खाली न करवा कर पंजाब के किसानों को किया जा रहा है परेशान: मोहिं... शहरवासियों तक पहुंचाया जाए साफ पानी, सीवरेज की सफ़ाई और स्ट्रीट लाइट का काम शीघ्र निपटाया जाए: मोहिं... ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ