ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

*✡️ राशिफल 20 अगस्त ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 20 अगस्त ✡️*

 

 

मेष राशि:

 

आज के दिन आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग बनते नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें। इस राशि के व्यवसायी आज मेहनती लोगों की मदद से लाभ कमा सकते हैं। विद्यार्थियों का आज मन पढ़ाई में लगेगा और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। आज आपका चटपटी चीजें खाने को मन करेगा।

 

वृष राशि:

 

जो लोग कमीशन का काम करते हैं आज अचानक से उन्हें धन लाभ होगा आज आपके भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग सामाजिक कार्य करता है आज उन्हें समाज में यश मान की प्राप्ति होगी। जिन लोगों का अपने जीवन साथी के साथ कोई विवाद चल रहा था आज वह ठीक होता हुआ लग रहा है। आज आपका मित्रों के सहयोग से कोई बिगड़ा काम बनेगा।

 

मिथुन राशि:

 

आज के दिन इस राशि के लोगों को किसी भी बड़े फैसले में या धन निवेश करते समय अपने बड़ों की सलाह लेनी चाहिए। आज भाइयों की मदद से व्यापार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आज आपका दोस्तों के साथ घूमने फिरने को मन करेगा मौज-मस्ती के लिए बाहर अधिक खर्च करने से बचना चाहिए।

 

 

कर्क राशि:

 

प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आर्थिक समस्याएं सामने आ सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचें। आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

 

सिंह राशि:

 

आज का दिन आपके लिए शुभ है। जो लोग इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं उन्हें आज फायदा होगा आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें तो लाभ होगा। जो लोग किसी लोहे से संबंधित काम करते हैं उन्हें आज फायदा होगा। आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं।

 

कन्या राशि:

 

व्यापार में कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे लेने का भुगतान भविष्य में करना पड़ सकता है। आज आपके सीन धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। आज के दिन खुशी और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जो लोग राजनीति में है उन्हें आज कोई नया कार्य सौंपा जाएगा। बच्चों की पढ़ाई की और विशेष ध्यान देना चाहिए।

 

तुला राशि:

 

आज अपनी बुद्धि और साहस के बल पर कई काम पूरे करेंगे। आज ऑफिस में बॉस से अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकती है। जो लोग सरकारी काम करते हैं उनकी आज बदली होने की संभावना है। आज आपके घर किसी मेहमान का आवागमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आज आप बच्चों की आवश्यक चीजें बाजार से खरीद के ला सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि:

 

आज घरवालों के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी कीमती चीजें संभाल कर रखनी चाहिए। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज अगर आप कोई उधार किसी को देना चाहते हैं तो सोच समझ कर दें नहीं तो वापस मिलने में मुश्किल आ सकती है।

 

धनु राशि:

 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास है। आज आपके बहुत देर पुरानी कोई इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों का पता लगाने की कोशिश करें जो आपके विरोधी हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप भी कोई छुपी हुई बात बाहर आने की संभावना है।

 

मकर राशि:

 

आज के दिन मकर राशि वालों के भीतर आत्मविश्वास का संचार होगा। आप आज अपनी मेहनत से मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से कर लेंगे। आमदनी के अन्य स्रोत मिल सकते हैं। संपत्ति में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो देखभाल कर करें। जो लोग शादी जो गए हैं आज उनकी शादी की बात चल सकती है।

 

कुंभ राशि:

 

आज पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके शत्रु भी निस्तेज रहेंगे। आज आपको किसी भी लड़ाई से दूर रहना चाहिए नहीं तो किसी की लड़ाई में नुकसान आपका हो सकता है।

 

मीन राशि:

 

आज आपकी कड़ी मेहनत आमदनी में वृद्धि का कारण हो सकती है। अपनी भावनाओं पर संयम रखें। आज आपकी अपने बॉस से अच्छी बनेगी। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जो लोग कर्जा लेना चाहते हैं उन्हें जल्दी ही लोन मिल सकता है। आज आपकी माता की सेहत में सुधार होगा। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए।

Loading

Scroll to Top