जालंधर में रोज बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का ग्राफ, कांग्रेस-बीजेपी के कई नेता हुए आप में शामिल

कांग्रेस पार्षद तरसेम लखोत्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल लोच और अनमोल ग्रोवर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

बीजेपी को भी झटका! वार्ड नंबर 40 से बीजेपी नेता वीरेश मिंटू आप में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं का पार्टी में किया स्वागत

पूरा जालंधर आम आदमी पार्टी के साथ है, 2022 की तरह इस बार भी हम बड़े अंतर से जीतेंगे- भगवंत मान

जालंधर- जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) रोज मजबूत होती जा रही है। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने जालंधर वेस्ट में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया। कांग्रेस और बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए।

कांग्रेस पार्षद तरसेम लखोत्रा, अनमोल ग्रोवर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल लोच मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य आप नेताओं की मौजूदगी में अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को भी बड़ा झटका दिया है। वार्ड नंबर 40 से बीजेपी के वरिष्ठ नेता वीरेश मिंटू आप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र पश्चिमी जालंधर की जनता आम आदमी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं होना चाहिए था, लेकिन पिछला विधायक लालची निकला और लोगों को धोखा दिया, जिसके कारण आज पंजाब सरकार के खजाने से इस चुनाव पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जालंधर पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी मतों से जिताकर धोखेबाजों को करारा जवाब देंगे।

Scroll to Top
Latest news
ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜ੍ਹੀਆਂ ਰੇਹੜੀਆਂ ਅਤੇ ਰੇਹੜੇ ਪਿੱਛੇ ਹਟਵਾਏ जालंधर ग्रामीण पुलिस की ओर से अंकुश भया गैंग का पर्दाफाश; गिरोह के सरगना और एक पुलिस कांस्टेबल सहित ... ਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਬਹੁਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਪਾਠਕ੍ਰਮ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਭਿਆਚਾਰਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਵੱਡਾ ਯੋਗਦਾਨ ... ਕੈਨੇਡਾ ਵਿਚ ਪਨਾਹ ਮੰਗਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 2.36 ਲੱਖ ’ਤੇ ਪੁੱਜੀ ਮੈਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਦਾ ਪ੍ਰਸਤਾਵ ਦਿੱਤਾ ਸੀ : ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਆਗੂ ਤਲਬ ਕੀਤੇ ਜਾਣ :ਪਰਮਜੀਤ ਸਰਨਾ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਮੰਗੀ ਮਾਫ਼ੀ ਈਡੀ ਵੱਲੋਂ ਨੀਰਵ ਮੋਦੀ ਦੀ 29.75 ਕਰੋੜ ਦੀ ਜਾਇਦਾਦ ਕੁਰਕ ਪੁੱਤ ਦੇ ਕਤਲ ਕੇਸ ’ਚ ਜਲਦੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਉਮੀਦ: ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਬਹਿਸ: ਟਰੰਪ ’ਤੇ ਭਾਰੂ ਰਹੀ ਹੈਰਿਸ