जालंधर के गोपाल नगर गोलीकांड में शिरडी पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू गिरफ्तार

जालंधर (Jatinder Rawat ) : गोपाल नगर गोली कांड में अकाली नेता के बेटे पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू पिछले दो महीनों से पुलिस से लुका-छिपी खेल रहा था और हिमाचल मकलोड़गंज में पुलिस की रेड दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने वाला पिंप्पू आखिरकार महाराष्ट्र की शिरडी पुलिस ने किया गिरफ्तार। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुनित सोनी उर्फ पिंप्पू पिछले 20-25 दिनों से शिरडी में छिपा हुआ था। आरोपी पिंप्पू ने पहले दो सप्ताह अलग-अलग होटलों में बिताए। जब उसे लगा कि वह पुलिस की पकड़ से बहुत दूर है तब उसने एक अलग होटल में दस दिन का एडवांस देकर कमरा बुक करवाया। दस दिन बीत जाने के बाद जब होटल द्वारा बकाया राशि की मांग की तो आरोपी पिंप्पू ने कहा कि वह पैसे मंगवाकर बकाया राशि अदा करेगा और उसने कहा कि वह अभी कुछ दिन और यहां रुकेगा। उसके इस जवाब पर होटल मैनेजर को आरोपी पिंप्पू पर शक हुआ और उसने अपने क्षेत्रीय पुलिस थाने को सूचित किया। जब शिरडी पुलिस द्वारा आरोपी पिंप्पू की शिनाख्त की और शिरडी पुलिस ने पंजाब पुलिस से राबता किया तो उन्हें पता चला कि वह पंजाब के जालंधर से बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार है। ADCP क्राइम गुरबाज सिंह ने जालंधर से स्पैशल टीम शिरडी भेजी। जब न्यूज़ 24 पंजाब के संवाददाता ने शिरडी पुलिस से राबता किया तो पुलिस कोन्सेटबल ज़िरेकर ने पुष्टी करते हुए कहा कि वह आरोपी हमारी गिरफ्त में ही हैं और पंजाब पुलिस की टीम पहुंच गई है। एक-आद दिन में जालंधर पुलिस की टीम आरोपी पिंप्पू को जालंधर लेकर आएगी। और आरोपी पिंप्पू से जांच दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपी पिंप्पू के ज़रिए फरार अमन सेठी उर्फ बादशाह और अमृतपाल सिंह उर्फ मिर्ज़ा को पुलिस जल्द ही कर सकती हैं गिरफ्तार।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश