*✡️ राशिफल 17 जून ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

 

*✡️ राशिफल 17 जून ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी और परिवार में छोटे बच्चे भी आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप थोड़ा थकान महसूस करेंगे। यदि आपके अपने कोई ऐसा कार्य करें,जिससे आपको गुस्सा आए,तो उसमें भी आपको नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा। आज आपका वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी और एक बजट प्लान करके चलना होगा,नहीं तो आपके खर्चे आय से अधिक रहेंगे। आपको वर्तमान में किसी बिजनेस संबंधित फैसले के लिए पछतावा होगा और आपके परिवार का कोई सदस्य विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता है,तो उसके लिए कोई नया ऑफर आ सकता है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेगी,लेकिन जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्य की सराहना होगी। जो लोग लोहे का काम करते हैं उन्हें कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना आपको नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं । प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांटिक मूड में रहेंगे और साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग कपड़े का और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं आज उनके लिए विशेष लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिसके कारण पारिवारिक माहौल में उत्साह बना रहेगा।आपको व्यवसाय संबंधी भी कुछ नई योजनाओं पर अमल करना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों से बहसबाजी में नहीं पड़ना है।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज आपकी भूमि व वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। लेकिन जीवनसाथी से चल रही अनबन को आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना होंगी। व्यवसाय संबंधित भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका अपना कोई खास आपके साथ विश्वासघात कर सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं को क्रमबद्ध करके चलना होगा,तभी वह आपको बेहतर परिणाम दे पाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कोई सरप्राइस मिल सकता है। आज आपकी कोई कीमती चीज खोने का डर है इसलिए ध्यान रखें। आज माता की सेहत को लेकर कुछ परेशानी भी रह सकती है।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

बिजनेस करने वालों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा इसलिए उन्हें अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके समस्याओं को हल करना होगा। आर्थिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। आपको किसी भी व्यक्ति से मदद लेने की आवश्यकता नहीं है नहीं तो वह आपको कोई गलत तरीके से मदद कर सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा इसलिए आपको किसी से भी धन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि आपने किसी से भी कड़वे वचन बोले,तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आय पहले से बढ़ेगी,लेकिन नौकरी में आपको कुछ असुविधा होगी,क्योंकि अधिकारी आपके कार्य में बढ़ोतरी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना भी लगा रहेगा।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की आप सुध बुध लेंगे,लेकिन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को भी लांच करेंगे,जो लोग अपने धन को सेविंग करना चाहते हैं उन्हें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर निवेश करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आज कुछ असमंजस की स्थिति बनी रहेगी,जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले सोच विचार करना होगा। आज आप सेहत के प्रति विशेष ध्यान देंगे।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी नए कार्य में निवेश बहुत सोच विचारकर करना होगा व घर से बाहर निकलते समय अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं तभी आपके सभी कार्य सफल हो पाएंगे। यदि आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा थी,तो वह पूरी होगी। जो प्रेम जीवन जी रहे हैं आज वह कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे। आज आपकी कोई डील कैंसिल हो सकती है इसके लिए अपनी योजना को थोड़ा सा बदलाव करें।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा नहीं किया,तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कार्यो में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है नहीं तो आपके कुछ व्यवसाय संबंधित कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे,लेकिन आपकी कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई फिल्म देखने का प्रोग्राम बनाएंगे।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा क्योंकि आपके विरोधी आपके साथ मित्रता रखकर परेशान करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को किया है,तो उसमें आपको पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें अभी किसी और नए कार्य में हाथ नहीं डालना है,नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई मनपसंद कार्य पूरा होगा।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन धन का निवेश करने वालों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उनके हाथ कोई अच्छी प्रॉपर्टी लग सकती है जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे जिनको आपको लॉन्च करना होगा। तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसे उन्हें बहुत ही सावधानी से करना होगा नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी और परिवारिक जीवन भी सुखमय में रहेगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
ਸੂਬਾਈ ਅਤੇ ਉੱਤਰੀ ਖੇਤਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਸੀਬੀਐਸਈ ਭੀਖੀ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸਕੇਟਿੰਗ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਵਿੱਦਿਆ ਮੰਦਰ, ਭੀਖੀ ਦੇ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਮੈਡਲ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ सरकारी स्पोर्टस कालेज में 6 से 13 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली- एस.डी.एम. ने लिया प्रबंधों का जायज़ा भारतीय सेना द्वारा केडेटों और छात्र / छात्राओं के लिये आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी कन्या  सीनियर सेकंडरी स्कूल आदर्श नगर का दौरा किया भारतीय तटरक्षक बल ने ओलिव रिडले कछुए को एक घातक जाल से बचाया केंद्र सरकार द्वारा जान-बूझ कर गोदाम खाली न करवा कर पंजाब के किसानों को किया जा रहा है परेशान: मोहिं... शहरवासियों तक पहुंचाया जाए साफ पानी, सीवरेज की सफ़ाई और स्ट्रीट लाइट का काम शीघ्र निपटाया जाए: मोहिं... ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਮੇਰਾ ਮਕ਼ਸਦ - ਮਾ ਵਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ