ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

गोपाल नगर गोलीकांड के बाकी फरार आरोपी जल्द होंगे हवालात में – पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू

जालंधर (Jatinder Rawat): अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर हुए हमले के संदर्भ में आज जालंधर में अकाली दल शहरी ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू से मुलाकात की और उन्होंने मुख्य आरोपी पुनीत सोनी (पिंप्पू), अमन सेठी व मिर्ज़ा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा और उन्होंने ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

सुभाष सौंधी ने बताया कि आज की मुलाकात के दौरान हमने एक आरोपी द्वारा इंक्वायरी लगाने का मसला भी उठाया जिसके जवाब में पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि जांच कोई भी लगा सकता है क्योंकि जांच करवाना हर किसी का अधिकार है लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि जांच की आड़ में वह बच जाएग तो वह उसकी गलत फहमी है। सुभाष सोंधी ने साफ कहा कि हमें आरोपियों से जान का खतरा है। इसलिए इन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह किशनपुरा, इकबाल सिंह ढींडसा, प्रवेश टांगरी पूर्व डिप्टी मेयर, कुलदीप सिंह ओबराए पूर्व डिप्टी मेयर, सुरजीत सिंह नीलामहल, रविन्द्र सिंह (सवीटी), अवतार सिंह घुम्मन, सर्वजीत सिंह, गुरबचन सिंह मक्कड़, मंजीत सिंह ट्रांसपोर्टर, जसबीर सिंह धकोहा, हरजिंदर सिंह ढींडसा, हरजिंदर सिंह ओबराए, ओलख सिंह, दलविंदर सिंह, जगदेव सिंह (जंग्गी), जसविंदर सिंह (जस्सा), पवन मट्टू (जिला प्रधान, भावाधस) , कमल किशोर, टोनी खोसला, सोनू हंस, दीपक थापर, वरिंदर नाहर आदि उपस्थित थे।

Loading

Scroll to Top