ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

भगवंत मान व केजरीवाल बताएं अगर पंजाब में भ्रष्टाचार 10 दिन में खत्म हो गया था तो यह 80 दिन बाद भ्रष्टाचारी कहां से आया : राजेश बाघा

जालंधर- भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर की गई कारवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा अरविन्द केजरीवाल ने सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था। बागा ने भगवंत मान और केजरीवाल से सवाल किया कि अगर 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म हो गया था तो 80 दिन में भ्रष्टाचारी और वो भी सरकार का कैबिनेट मंत्री कहाँ से आया?
राजेश बागा ने कहा कि भगवंत मान जनता के सामने अपनी सरकार की गिरती साख को बचाने के लिए इस कार्यवाही का ड्रामा कर रहे हैं। राजेश बागा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनकी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी जारी व्हाट्सएप पर आने वाली सभी शिकयतों के आरोपीयों के नामों की सूची जारी करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ताकि जनता को पता चले कि इन शिकयतों में कितने नेताओं तथा अधिकारीयों के नाम शामिल हैं और उन पर अभी तक क्या कारवाई की गई है?
राजेश बागा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की बदतर हालत है, नशे से रोज़ाना नौजवानों की मौत हो रही है, बेरोज़गारी चरम सीमा पर है। भगवंत मान को इन मुद्दों को लेकर पंजाब की चिंता करनी चाहिए ना कि दिल्ली में जाकर केजरीवाल सरकार से समझौते करने चाहिए। पंजाब को दिल्ली से केजरीवाल सरकार को नहीं बल्कि भगवंत मान को संभालना चाहिए।

Loading

Scroll to Top