ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

*✡️ राशिफल 16 मई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

 

🕉 नवग्रह वास्तु 🕉

 

 

*✡️ राशिफल 16 मई ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा उलझन भरा रह सकता है आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है,लेकिन आप जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप अपनी संतान से संबंधित कुछ समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आपके ऊपर कुछ पुराने कर्ज हैं,तो तो उसे चुकाने के लिए थोड़ी मानसिक परेशानी रह सकती है,इसलिए आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा। आपके कुछ मित्र आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बचने की कोशिश करनी होगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें और गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। यदि किसी काम में मेहनत करनी पड़े,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी मामले में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके रुके हुए कार्यों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान को विदेशों से कोई बेहतर अवसर आ सकता है। उपाय आज के दिन की क्षमता को बढ़ाने के लिए गरीब बच्चों में आइसक्रीम बांटे।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें भी आज वृद्धि हो सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं,लेकिन आपको धैर्य बनाकर उन्हें पूरा करना होगा तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा,तो वह लंबा चल सकता है। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए छोटी कन्याओं को मीठा पान खिलाएं।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी शान शौकत देखकर आपके शत्रु भी हैरान व परेशान रहेंगे।जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और रुकना होगा,तभी उन्हें राहत मिलती दिख रही है। आपको पिताजी से किसी कार्य के लिए डांट खानी पड़ सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए चंदन का इत्र जेब में रखे।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी,तो उसमें आज सुधार होता दिख रहा है। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे नाराज है,तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों द्वारा शाबाशी मिलेगी और आपको पदोन्नति का वेतन वृद्धि की योजना का लाभ मिलेगा। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए छोटी कन्याओं को भोजन खिलाएं।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन उन्हें अपने आसपास थोड़े लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा तभी वह लाभ कमा पाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में आप किसी से धन उधार भी लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। पर आप को उधार लेने से बचना चाहिए और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे,लेकिन आपके तेज के कारण वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए सफेद फूल धर्म स्थान में जाए।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से दूसरों का भला करने की सोचेंगे व उनकी सेवा करेंगे,लेकिन लोग इसे गलत तरह से समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,वह दिल खोलकर कर सकते हैं,क्योंकि वह इसका भरपूर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करेंगे,तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है,जिनके लिए आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए धर्म स्थान में दूध दे।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत व परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा,लेकिन फिर भी आपको अपने कामों की ओर ध्यान देना होगा। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है,तो आपको उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रुओं को वह रास नहीं आएगी,इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आपके घर में किसी को स्वास्थ्य से लेकर कोई परेशानी आ सकती है। उपाय आज के दिन गरीब बच्चों में कुछ खिलौने बांटे।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी,लेकिन भाग्य का साथ मिलने से संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों का भी हिस्सा बनेंगे,जहां आपकी कुछ नए मित्रों से मुलाकात होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए मीठी फुलिया भगवान शिव के मंदिर चढ़ाएं।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा,लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे अनावश्यक खर्च आएंगे जिनको आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि यदि किसी व्यक्ति से आपका वाद विवाद हुआ,तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि आप किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करेंगे,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देगा,इसलिए आप दिल खोलकर कर सकते हैं।, उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए कुत्तों को दूर करें

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप कुछ नई-नई खोज करने में दिन व्यतीत करेंगे और आपको पारिवारिक जनों का भरपूर सुख मिलेगा। आप नौकर चाकरों का भी पूरा सुख लेंगे,लेकिन सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप सीमित आय में भी अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। माताजी को आज कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए उनका ध्यान अवश्य रखना होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए मछलियों को उनकी फीड डालें।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह सुलझेगी,जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा,लेकिन आपको घमंड नहीं करना है। किसी से भी अपशब्द बोलने से बचना होगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। छोटे व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा तो होगी,लेकिन वह मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए केसर का तिलक लगाएं।

Loading

Scroll to Top