ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

*✡️ राशिफल 10 मई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

*✡️ राशिफल 10 मई ✡️*

मेष राशि

आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे, और लोग आपकी कला की खुब प्रशंसा करेंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज कहीं से धन प्राप्ति के भी योग हैं। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे ।आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

मिथुन राशि

आज का दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। सेहत के प्रति आप का विशेष ध्यान रहेगा।

कर्क राशि

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे। आज आप श्रृंगार पर विशेष ध्यान देंगे ।

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। व्यर्थ की लड़ाई झगड़ों से दूर रहे।

कन्या राशि

आज आपका दिन यात्रा में बीतेगा। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप नया वाहन खरिदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। शाम को आप कहीं धर्म स्थान में जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।

तुला राशि

आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करना चाहिए। महिलाएं आज शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। बिजनेस करने वाले लोगो को आज कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिलेंगे। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। आप अगर प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आज का दिन बढ़िया है।

धनु राशि

आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आपके घर के आसपास कहीं कोई पार्टी का आयोजन होगा।

मकर राशि

आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे हो जायेंगे, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

मीन राशि

आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा आप पर काम का बोझ भी कम रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में मधुरता आयेंगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

Loading

Scroll to Top