पंजाब की जनता को बिजली मुफ्त तो क्या पैसे देकर भी नहीं मिल रही : मोहिंदर भगत

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में बिजली मुफ्त क्या मिलनी थी, मूल्य भी नहीं मिल रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार में जनता बिजली कट से दुखी है और लोगों का 1 महीने में आम आदमी पार्टी से मोह भंग हो गया है । पंजाब में बिजली संकट गहरा है। बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं । गांव को 5/6 घंटे बिजली मिल रही है । आप सरकार ने लोगों से वादा किया था कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी लेकिन अब कह रहे हैं कि अगर उपभोक्ता का बिल 600 यूनिट से एक यूनिट भी ज्यादा आया तो उसे पूरा बिल देना होगा । जालंधर इंडस्ट्री की 12 घंटे बिजली बंद करके उद्योग तबाह करने के संकेत दे दिए है ।अकाली भाजपा सरकार के समय 200 यूनिट मुफ्त बिजली अच्छी स्कीम थी। अब आम आदमी पार्टी की सरकार अपने वादे से भाग रही है। इससे यह साबित हो गया है कि केजरीवाल द्वारा दी गई ग्रांटिया पूरी नहीं होगी ।
आम आदमी पार्टी की 24 घंटे बिजली और 601 यूनिट बिजली का बिल आने पर पूरा बिल देने के विरोध में 5 मई को जिला भाजपा डीसी दफ्तर का घेराव करेगी। इस अवसर पर कमल लोच,सतपाल पप्पू प्रधान उपस्थित थे।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश