जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी– तरूण कुमार

जालंधर-भारतीय जनता पार्टी लोकसभा जालंधर के मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार ने शहर और देहात में पड़ते अभी सूझवान वोटरों से प्रार्थना की है इस वार एक एक वोट भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए दे क्योंकि यह चुनाव जालंधर के भविष्य को निर्धारित करेगा।उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षा की सुविधा सहयोग केवल भाजपा ही दे सकती है और पार्टी यह चुनाव सबका साथ सबका विकास की धारणा पर लड़ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठित और समाज के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पित है तथा ऐसे कार्यकर्ता ही किसी पार्टी और संगठन की धरोहर होते है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही विश्व की ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं के मज़बूत आधार ने उसे बाकियों से अलग किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार जालंधर सीट को जीतकर भाजपा इतिहास रचेगी।तरूण कुमार ने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पूरे देश में रिकॉर्डतोड़ विकास की लहर ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।

Scroll to Top
Latest news
केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया मंदिर पर लैंटर डालने का शुभारंभ जालंधर में आप की बड़ी जीत, मेयर बने वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा नई ऊंचाइयों पर! ਜਲੰਧਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਨਵਾਂ ਮੇਅਰ, ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, 46 ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਸਮਰਥਨ सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर ਜਾਰਜੀਆ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮਾਰੇ ਗਏ ਰਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਜੀਆਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਡਾ. ਐਸ.ਪੀ. ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ जिले के विकास के लिए बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत अधिक से अधिक क़र्ज़ वितरित किया जाये: अतिर... जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो ने विश्व दिवस मनाया डिविजनल कमिश्नर ने जिमखाना क्लब में सोलर पावर परियोजना का उद्घाटन किया दोआबा वेलफेयर सोसायटी ने किया गया तीसरे कीर्तन दरबार सफर-ए-शहादत का आयोजन क्रिसमस पर ओपन डोर चर्च खोजनेवाला में करवाएं महान समागम में मोहिंदर भगत ने मुख्य अतिथि के रुप में की...