ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

जालंधर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने थामा ‘आप’ का दामन

-आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता दे रही है समर्थन: सुशील कुमार रिंकू

जालंधर- आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनितिक दलों के नेता और समर्थक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की नीतियों और पंजाब की मान सरकार के नितियों और कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के कई नेता आज यहां सुख महल होटल में ‘आप’ में शामिल हो गए। इस मौके कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, विधायक रमन अरोड़ा, दीपक बाली विशेष तौर पर उपिस्थत थे।
इस अवसर पर मौजूदा पार्षद विकास गिल वासु, कांग्रेस के पूर्व युवा नेता विशाल गिल, धर्मेंद्र कुमार, विक्की पाल पदम, जगदीश प्रधान, ऋषभ प्रभाकर, सन्नी प्रभाकर, अमित गिल, कला धानक, रिकी खन्ना, इंद्रजीत सिंह, रजत तेजी, अभी पदम , विक्की धामी सहित साहिल सैनी और बड़ी संख्या में अन्य साथियों सहित ‘आप’ का दामन थाम लिया। ‘आप’ में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने आश्वासन दिया कि वे जालंधर लोकसभा उपचुनाव में ‘आप’ को पूरा समर्थन देंगे और ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताएंगे।

जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह और पार्टी कार्यकर्ता जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ की नीतियों और कार्यों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं, जिसे बड़े पैमाने पर लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनने के बाद से ‘आप’ सरकार के सभी मंत्री और विधायक राज्य के लोगों के बीच जा कर लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश की जनता से पार्टी द्वारा किए गए वादों और किए जा रहे कार्यों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित पारंपरिक दलों के नेताओं और समर्थकों का ‘आप’ में स्वागत है।

Loading

Scroll to Top