ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

विधानसभा में बोले विधायक रमन अरोड़ा जालंधर शहर को 58 मोहल्ला क्लीनिक देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला

श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा सड़क के लिए पैसे देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद:रमन अरोड़ा

जालंधर  (Jatinder Rawat)- जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने आज विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब वासियों के लिए हर उस कार्य को पूर्ण कर रही है जिस कार्य का सीधे तौर पर फायदा पंजाब के हर वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग को मिल रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के लिए 58 मोहल्ला क्लीनिक देने पर भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य पंजाब वासियों को बेहतर सेहत सुविधाएं और अच्छी शिक्षा देना है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि

जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे और हमारी स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च होगी, तभी हमारा राज्य तरक्की और खुशहाली की और बढ़ेगा। विधायक रमन अरोड़ा ने श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा को जाती सड़क जिसको पिछले कई सालों से पंजाब की सरकारों ने नहीं बनवाया उस सड़क पर कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब सरकार भगवंत मान द्वारा तुरंत ग्रांट जारी करने के लिए उनका धन्यवाद किया।विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि  मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के साथ एक विशेष प्यार है। जब भी कभी जालंधर के किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई है तो मुख्यमंत्री साहब ने तुरंत उस पर अपनी सहमति देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा को उस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत पैसे जारी करने के निर्देश दिए हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मैं वित्त मंत्री हरपाल चीमा का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू करवाने हेतु राशि उपलब्ध करवाई।  विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कभी पंजाब में ऐसी सरकारें होती थी जिसमें सरकार शुरू होने के 2 साल के बाद घोषणा होती थी और सरकार के आखरी साल में उद्घाटन पत्थर रखे जाते थे लेकिन कभी किसी प्रोजेक्ट को सरकारें पूरा नहीं कर पाई। आज पंजाब का समय बदला है और पंजाब में आम लोगों की सरकार है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आज पंजाब सरकार के पहले साल में ही सरकार द्वारा सैकड़ों लोकहित के प्रोजेक्ट ना सिर्फ शुरू करवाए गए बल्कि उनमें से काफी प्रोजेक्टों को पूरा कर लिया गया है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों के विकास के प्रति वचनबद्ध है। पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान को अटूट प्यार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी समूची टीम पंजाब वासियों के लिए दिन रात मेहनत कर कई सालों से बिगड़ चुके पंजाब सरकार के सिस्टम को जहां सुधार रही है वहीं पंजाब को तरक्की और विकास की राह पर ले कर जा रही है।

Loading

Scroll to Top