ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध... पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,...

*✡️ राशिफल 26 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 26 नवंबर ✡️*

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आत्मविश्वास व साहस भरपूर रहेंगे। आप अपने भाई बंधुओं के प्रति सहयोग बनाए रखें। आज आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। यदि आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है। आज आपको मिर्ची मसाला वाली चीजें ज्यादा पसंद आएंगी।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। आप आर्थिक लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति आप अनदेखी करने से बचे,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई समझौता यदि जल्दबाजी में करेंगे,तो आपको बाद में उसके लिए समस्या हो सकती है। आज परिवारिक किसी बात को लेकर मन परेशान रहने की संभावना है।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। साझेदारी में किसी व्यवसाय को करना आपके लिए अच्छा रहेगा,लेकिन यदि आप किसी नए काम को करें,तो किसी अनुभवी व्यक्ति के नेतृत्व में करें। आपकी अपने कुछ प्रियजनों व करीबियों से मुलाकात अच्छी रहेगी। आज जीवन साथी की मदद से कोई काम बनेगा।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ेंगे। आप अपने डेली रूटीन पर पूरा ध्यान देंगे।आपको कुछ ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा,जो आपके साथ ठगी कर सकते हैं। आज माताजी की सेहत में परेशानी आने की संभावना है।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

व्यक्तिगत प्रयासों मे आप सफल रहेंगे। समाज में आपको कुछ श्रेष्ठ लोगों से साथ मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो लोग विदेशों में आपके साथ रह रहे हैं,उनको परिजनो से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आज बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी धार्मिक कार्य में पूरी आस्था व विश्वास से कार्य करेंगे। आपको आज कुछ मामलों में गोपनीयता बनाए रखने होगी। आज संपत्ति के मामलों में फायदा होने की संभावना है।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने मित्रों से मिलकर किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ा सकते हैं। आपको आज अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की चिंता रहेगी,लेकिन विद्यार्थियों को आज अपने करियर को चमकाने का मौका मिलेगा। आज व्यापार के कारण छोटी यात्राएं करनी पड़ेंगी ।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी से वादा या वचन करें, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। धन संपत्ति के आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में आज किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज किसी को उधार देने से बचना चाहिए।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन में साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप कुछ महान कार्यो को भी करेंगे,जिनसे आपका नाम होगा। कुछ सामाजिक कार्यों से जोड़कर आप किसी अच्छी संस्था से जुड़ सकते हैं। आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ध्यान रखें जल्दी में लिए हुए फैसले नुकसान दे सकते हैं।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए खर्चों का रहने वाला है और खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने में नाकामयाब रहेंगे। कुछ खर्च ऐसे होंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप सगे संबंधियों का पूरा मान-सम्मान रखेंगे और संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। विद्यार्थीयों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं सफल रहेंगी,जिनसे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको विभिन्न उपलब्धियों के मिलने से बढ़ावा मिलेगा,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक विषयों को पूरा करने का प्रयास करना होगा।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ पैतृक मामलों में कानून की मदद लेनी पड़ सकती है,तभी उनका निपटारा हो पाएगा। आपको किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको पूरा सहयोग देंगे। इस राशि के जो लोग शादियों के हैं आज उन्हें रिश्ता मिलने की संभावना है।

Loading

Scroll to Top