ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध... पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,...

*✡️ राशिफल 17 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

* 🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 17 नवंबर ✡️*

 

मेष राशिफल:

 

आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन जल्दी ही परिस्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन आपकी सेहत सामान्य रहेगी। आज के दिन किए गए व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे। दफ्तर में अपनी वाणी पर ध्यान दें नहीं तो सहकर्मियों के साथ वाद विवाद हो सकता है। संतान की तरफ से आज कोई सुखद समाचार मिलेगा।

 

वृष राशिफल

वृष राशि के व्यापारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर-परिवार में मौज-मस्ती के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन धन लाभ और उन्नति का है। जरूरतमंद लोगों की सेवा करना शुभ रहेगा। अगर आप कोई अपना मकान या जमीन बेचना चाहते हैं तो आज उसका कोई खरीदार मिल सकता है।

 

मिथुन राशिफल:

 

आज मिथुन राशि के जातकों को अचानक कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है जहां पर आपको अपने सम्मान को ध्यान पूर्वक रखना चाहिए। आज आपकी काफी समय से मन में दबी हुई कोई इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य ढीला पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिंता सताएगी, जो विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। अगर आपका जनरल स्टोर है तो कारोबार वृद्धि के योग बन रहे हैं।

 

 

कर्क राशि

 

कर्क राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूर्ण हो सकती है। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल नहीं है, पर शाम को आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप किसी पहाड़ी स्थान पर जाने का मन बना सकते हैं। फालतू बातों को दिमाग से निकाल कर काम की और ध्यान दें फायदा होगा। आज कहीं से कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे घर का माहौल बढ़िया रहेगा।

 

सिंह राशिफल:

 

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बल पर सम्मान और धन प्राप्त करेंगे। नया काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। धन की स्थिति आगे से अच्छी होगी। आज अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए तैयार रहना चाहिए। आज किसी शादी का निमंत्रण आने की संभावना है।

 

 

कन्या राशिफल:

 

कन्या राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। आज आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी की हुई मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर में कीर्तन करवाने का मन बनेगा । आज आप अपने प्रिय जनों से हुए मनमुटाव को दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको वाहन ध्यान से चलाना चाहिए।

 

 

तुला राशिफल:

 

आज आप सारे दिन के काम के बाद शाम को शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। आज आपके माता-पिता की सेहत बेहतर होगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो अच्छा समय आने वाला है। आज हरे वस्त्रों से परहेज रखने की कोशिश करें। आज जीवन साथी की सेहत में समस्या हो सकती है। Qqq

 

वृश्चिक राशिफल:

 

आज का दिन प्रेम के दृष्टिकोण से काफी बेहतर होने वाला है। व्यापार आगे से बढ़िया होगा आर्थिक रूप से मुनाफा होगा। दफ्तर में आप की छवि अच्छी होगी। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आपको सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए नहीं तो कफ से संबंधित समस्या हो सकती है।

 

धनु राशिफल:

 

आज आपके व्यवसायिक कार्यों में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से चिंता बढ़ सकती है। नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक के आधार पर ही फैसला लें।

विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए और पहले से ज्यादा पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। अगर आप आज कोई इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो सोच समझ कर करें।

 

मकर राशिफल:

 

आपको आज सड़क पर संभलकर चलना चाहिए। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। आप अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर समाज में पहचान बनायेंगे। आज ससुराल की तरफ से कोई न्योता आने की संभावना है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। किसी बात को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी।

 

कुंभ राशिफल:

 

आज आपके आय में गिरावट आ सकती है। आजा परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और स्थान परिवर्तन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज आप हनुमानजी का ध्यान पूजन करें आप का कल्याण होगा।

 

मीन राशिफल:

 

अगर आपका जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा है तो उसमें आज सकारात्मक बदलाव आएगा। आज आपके कारोबार में वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें।परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। बच्चों के प्रति कोई सुखद समाचार मिलेगा।

Loading

Scroll to Top