पंजाब में दिनदहाड़े गुंडागर्दी को देखते हुए जल्द लगे राष्ट्रपति शाषण:किशनलाल शर्मा

हिन्दू नेता की हत्या की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अपने पर लेकर इस्तीफा दे एवं डी जी पी गौरव यादव को करे बर्खास्त किया जाए

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने सुधीर सूरी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

पंजाब सरकार सता में मस्त पंजाब की जनता सरकार से त्रस्त

जालंधर(Sukhwinder Singh )पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सता में आए है तब से गुंडागर्दी, नशामाफ़िया का बोलबाला है।पंजाब की जनता का पंजाब पुलिस एवं प्रशासन से विश्वास उठ गया है।आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं ने अमृतसर में हुए हिन्दू नेता सुधीर सूरी की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में गुंडाराज शुरू हो गया है।इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा कि जिस दिन से भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की शपथ ली है प्रदेश भर में दिनदहाड़े कत्ल,गुंडागर्दी चोरी आम बात हो गई है।उन्होंने कहा भगतसिंह की कसम खा परिवर्तन लाने के झूठे वादे जो लोगो को किए है जनता उसका जवाब देना जानती है।उन्होंने कहा कि भागवत मान कत्ल की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर पंजाब वासियो से माफी मांग अपना इस्तीफा दे और पंजाब पुलिस के डी जी पी गौरव यादव को बर्खास्त किया जाए। पंजाब की कानून व्यवस्था बनाए रखे।उन्होंने पंजाब सरकार वहा के डीसीपी एवं एसएचओ पर धारा 302 का मुकदमा दर्ज करें।किशनलाल शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान में अगर हिन्दू नेता ही नही सुरक्षित तो आम जनता का को रखवाला।उन्होंने पंजाब के राष्टपति से अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार देश का माहौल खराब कर पंजाब में अशान्ति फैलाना चाहती है।उन्होंने कहा पंजाब की कानून व्यवस्था को देखते हुए पंजाब में राष्टपति शाषण लागू कर पंजाब को फौज के हवाले कर दिया जाए ताकि पंजाब की जनता सुरक्षित रह सके।उन्होंने कहा अगर जल्द केंद्र सरकार ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की शिफारिश नही की तो पंजाब की जनता प्रशासन के खिलाफ सड़को पर उतरेंगी।उन्होंने कहा पंजाब अपने पुराने काले दौर से बहुत मुश्किल बाहर निकाला है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश