महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी द्वारा दिनांक 6 नवंबर दिन रविवार को दंत रोग शिविर लगाया जाएगा

कैंप मैं मरीजों का निशुल्क चेक अप के इलावा जरूरतमंद गरीब मरीजों को निशुल्क दवाइया भी वितरण की जायेंगी
(रछपाल सहोता )- महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी की एक मीटिंग का आयोजन जैन स्थानक ,सिविल लाइन में चेयरपर्सन आदर्श जैन, अध्यक्ष नीलम जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, सर्वप्रथम सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद महामंत्री रिचा जैन, मंत्री विनोद देवी सुराणा ने बताया की दिनांक 6 नवंबर दिन रविवार को चैरिटेबल डेंटल केयर (स्व. बेनी प्रसाद ज्ञान देवी जैन ओसवाल स्टेशनरी परिवार की याद में) हरगोबिंद नगर, हनुमान मंदिर रोड ,डॉक्टर प्राण गुप्ता क्लीनिक में डेंटिस्ट डॉक्टर नेहा गुप्ता की देखरेख में सुबह 10 बजे से 1:00 तक आयोजित किया जा रहा है इस कैंप में मरीजों का निशुल्क चेकअप के इलावा जरूरतमंद गरीब मरीजों को निशुल्क दवाइयां आदि भी वितरण की जाएंगी कार्यक्रम के संयोजक भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया यह चैरिटेबल पहले भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से संचालित किया जा रहा था लेकिन अब इस चैरिटेबल डेंटल केयर को महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी ने टेकओवर कर लिया है और आने वाले समय में इसकी देखरेख की जो भी जिम्मेवारी है महिला शाखा करेगी और इस को और बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील भी रहेगी इस मौके पर कैंप कीi प्रचार-प्रसार सामग्री भी रिलीज की गई,इस मौके पर महिला शाखा चेयरपर्सन आदर्श जैन,अध्यक्ष नीलम जैन, महामंत्री रिचा जैन ,मंत्री विनोद देवी सुराणा, रमा जैन, शिवाली जैन, उपमा जैन ,सुषमा जैन ,सविता जैन, रेनू जैन, भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन,रिद्धि जैन , सहज जैन, इशवी जैन, आदि अन्य उपस्थित थे ।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश