*🌺 राशिफल 26 जुलाई 🌺*

*🌹🔆 ॐ श्रीं 🔆🌹*

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

*🌺 राशिफल 26 जुलाई 🌺*

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आ सकता है। आपको अपने खाने पीने की आदतों को बदलना होगा, नहीं तो अत्यधिक मिर्च मसाले व तले भुने खाने से आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऑफिस में विरोधी आप के खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान की शिक्षा में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आज के दिन हनुमान जी के मंदिर में मीठा पान चडाने से कल्याण होगा।

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि वह अपने साथी के साथ किसी भी पार्टी को करने के मूड में रहेंगे। आपको अपने बिजनेस में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आपके धन कमाने के मार्ग में व्यवधान आएंगे। आपके मन में किसी नए कार्य को करने के लिए उत्साह बना रहेगा और आप किसी नए निवेश की योजना में भी धन लगा सकते हैं। आज के दिन छोटी कन्याओं को खीर दें आज का दिन शुभ होगा

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको अपने किसी भी रुके हुए कानूनी कार्य को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपका सिरदर्द बन सकता है। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आपको जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद करने से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन को बढ़िया करने के लिए गाय को पालक खिलाएं।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ सूचना सुनकर मन को सुकून मिलेगा। लेकिन यदि किसी कार्य को करें, तो उसमें संयम बनाए रखें, नहीं तो आप परेशान रहेंगे। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते आपका लंबे समय तक साथ निभाएंगे। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। आज आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज के दिन को बढ़िया करने के लिए गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है, लेकिन आपको घर व बाहर किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में ना पड़ना अच्छा रहेगा। सायं काल के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद भी उसका फल मिल पाएगा। आज घर से निकलते वक्त गुड़ खाकर पानी पीकर निकले दिन अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार में चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे और आपको आज फोन या एसएमएस के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिसके कारण लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपको यदि अपने मकान, दुकान आदि को रेनोवेट कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपको अपनी परेशानियों से निजात मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से आपका परिचय होगा, जिससे आपको फायदा होगा। आपकी कोई खास चीज खोने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप फिर भी लोगों के साथ प्रसन्न नजर आएंगे। यदि किसी से रुपए पैसे का लेनदेन चल रहा है, तो उनसे आपको सावधान रहना होगा। आज संतान के सेहत को लेकर मानसिक परेशानी रह सकते हैं। आज गाय को रोटी के साथ गुड खिलाएं दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपके कुछ अच्छे नए दोस्त भी बनेंगे। यदि आप किसी साझेदार के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में कोई खास परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके काम भी बनते नजर आएंगे। आप परिवार में छोटे बच्चे व जीवन साथी के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उनकी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और किसी बड़े नेता से मिलकर रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।कार्य क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। निवेश करने वाले लोगों के साथी धोखा दे सकते है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े आदि जैसी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा। छोटे-मोटे झगड़े यदि घर परिवार में चल रहे थे, तो वह समाप्त होंगे और परिवार में खुशियां आएगी। परिवार में किसी भजन, कीर्तन, पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन हो सकता है। वरिष्ठ सदस्य व बुजुर्ग सदस्यों की सेहत की आपको चिंता सता सकती है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा, जिसके कारण आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। आज के दिन हनुमान जी के मंदिर में 200 ग्राम छुहारे चढ़ाएं लाभ होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन पढ़ाई लिखाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। ऑफिस में कुछ नए साथी आपके काम में हाथ बढाएंगे। आपको मेहनत से किए गए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को निवेश की टेंशन से छुटकारा मिलेगा। आप अपने डेली रूटीन में खाने-पीने में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसके बाद आपकी सेहत में भी सुधार होगा। आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके सहयोगी आपके काम में आज आपकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से भी जबरदस्ती काम करवाने से बचना होगा। आप यदि अपने धन को भविष्य के लिए संचय करके रखेंगे, तो इसका आपको बाद में भरपूर लाभ मिलेगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश