🌺आज का दैनिक राशिफल 25 जुलाई 2022🌺

🌺🌺ऊँ श्रीं🌺🌺

 

🌹 नवग्रह वास्तु 🌹

🌺आज का दैनिक राशिफल 25 जुलाई 2022🌺

 

मेष राशि दैनिक राशिफल- आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज महत्वपूर्ण कार्यों में आसानी से सफलता मिलेगी आज आप जो भी काम करना चाहते हो आज आपको एक तरह से देवीय सहायता प्राप्त होगी, यानी कि आपको ऐसे व्यक्ति मिलेंगे जो आपको मदद करेंगे और आपका कार्य कराने में सहायता करेंगे। व्यापारी आज छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लेकर उन्हें दूध का दान करके जाए व्यापार में वृद्धि होगी।

 

वृषभ राशि दैनिक राशिफल- आज आपका मन घूमने फिरने को करेगा। लेकिन आपको काम की ओर ध्यान देना चाहिए जिससे आपको लाभ होगा। आपको घर में छोटी-छोटी बातों की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए नहीं तो यह बातें की विवाद का कारण बनेगी । इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं उन्हें आज अच्छी प्रॉपर्टी मिलेगी जिसमें इन्वेस्ट करने से फायदा होगा। अगर आपको किसी कारण से धन की समस्या है तो आज के दिन शिवलिंग पर सफेद मक्खन चढ़ाएं।

 

मिथुन राशि दैनिक राशिफल- आज आपको कहीं से शुभ समाचार मिलेगा जिससे आप बहुत प्रसन्न होंगे। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर मौज मस्ती करेंगे और पुरानी बातों को याद करके खुश होंगे। आज माताजी की सेहत में कुछ परेशानी आने की संभावना है इसलिए ख्याल रखें। जो लोग नौकरी चाहते हैं आज उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग समाज सेवी संस्था चलाते हैं उन्हें यश मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

 

कर्क राशि दैनिक राशिफल- आज के दिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। आज शाम को आप किसी धार्मिक प्रोग्राम में जा सकते हैं। आज आपको ज्यादा तला और भारी भोजन करने से बचना चाहिए नहीं तो सेहत में कुछ परेशानी आ सकती है। आज आप अपने मित्र के सहयोग से किसी समस्या का समाधान प्राप्त करेंगे। आज के दिन कुत्तों को दूध पिलाने से कामकाज में वृद्धि होगी।

 

सिंह राशि दैनिक राशिफल- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के हिसाब से अच्छा रहेगा। आज आप को उधार देने से बचना चाहिए नहीं तो पैसे फंस सकते हैं। गाड़ी चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन करें नहीं तो चोट लगने की संभावना है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो शत्रु इसका लाभ उठा लेंगे। कैटरिंग का काम करने वालों को आज कोई काम की बुकिंग हो सकती है।

 

कन्या राशि दैनिक राशिफल- अगर आज आप काम को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो सोच समझकर किसी योग्य व्यक्ति से राय लेकर निर्णय लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज बच्चों लेकर कोई परेशानी हो सकती है। अगर आपने कोई लोन के लिए आवेदन किया हुआ है तो वह आज मिल सकता। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा पढ़ाई में मन लगेगा।

 

तुला राशि दैनिक राशिफल- आज आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। कहीं से रुका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। अगर आपके दातों में कोई समस्या चल रही है है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए नहीं तो समस्या बढ़ भी सकती है। अगर आप मदिरा का सेवन करते हैं तो आपको कम करनी चाहिए या बंद करनी चाहिए तभी आप के कामकाज में वृद्धि होगी।

 

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल- आज आपको काम में नए मौके मिलेंगे,जिसे आपको अपनी बुद्धि से लाभ में बदलना होगा। आज आप बच्चों के साथ मौज मस्ती करेंगे और अपने बचपन को याद करेंगे। आज आपके जीवनसाथी की सेहत को समस्या हो सकती है उन्हें अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिन लोगों ने विदेश के लिए अप्लाई किया हुआ है उन्हें आज अच्छी खबर मिल सकती है।

 

धनु राशि दैनिक राशिफल- आज आपको धन से संबंधित कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप जरूरत से ज्यादा खर्चों को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप के गुप्त शत्रु आपको नुकसान देने की कोशिश करेंगे। पर आप अपनी सूझबूझ से हर तरफ से बचाव कर लेंगे। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए।

 

मकर राशि दैनिक राशिफल- आज आपको अपने कामों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए इससे फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आज आप का चटपटा खाने को मन करेगा पर आपको बाहर के तले भुने खाने का परहेज करना चाहिए नहीं तो पेट में समस्या हो सकती है। आज आपको अपने उच्च अधिकारी से बहस करने से बचना चाहिए नहीं तो नौकरी में परेशानी आएगी।

 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल- आज का दिन आपके लिए नए मौके लेकर आएगा । आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं आज उनको वाहन प्राप्ति हो सकती है। जो लोग राजनीति में है आज उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आज आप आसानी से धन प्राप्ति कर लेंगे ।

 

मीन राशि दैनिक राशिफल- आज आपको धन लाभ के उचित मौके मिलेंगे। इस राशि के जो व्यापारी हैं आज कारोबार में वृद्धि के लिए समान खरीद कर लाएंगे। आज आपको कांच की चीजें ध्यान से रखनी चाहिए आपके हाथ से कोई कांच की वस्तु टूट सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ आज विवाद होने की संभावना है जिससे आपको अपनी समझदारी से काम लेना होगा। बच्चों की सेहत में कुछ परेशानी आ सकती है। जिसकी और ध्यान देने की जरूरत है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश