युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में रुडसैट ने ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स किया शुरू

30 दिनों के निःशुल्क कोर्स के बाद शिक्षार्थियों को दिया जाएगा प्रमाण पत्र

संस्था की तरफ से स्व-रोजगार के लिए विभिन्न कोर्सो में निःशुल्क प्रशिक्षण

जालंधर, (Jatinder Rawat)- युवाओं को स्व-रोजगार के द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास और स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (रूडसैट) द्वारा ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया गया है, जिसमें 35 शिक्षार्थी भाग ले रहे है।

रुडसैट की तरफ से करवाए जा रहे इस 30 दिन के कोर्स के पूरा होने पर प्रार्थीयों को प्रमाण- पत्र प्रदान दिए जाएंगे।

केनरा बैंक, जालंधर के एजीएम राजीव कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षण कोर्स का उद्घाटन करने पर कहा कि स्व-रोजगार न केवल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है बल्कि दूसरों को रोजगार देकर देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान देता है।

रूडसैट जालंधर के डायरैक्टर तरुण कुमार सेठी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि 18 से 45 वर्ष की आयु के उम्मीदवार संस्थान से स्व-रोजगार के कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है, यह सुविधा मुफ्त दी जाएगी।

इस दौरान सीनियर फैकल्टी रूडसैट प्रगट वालिया ने सभी मेहमानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीपिका, अतिका, पंकज, विशाल और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश