*✡️ राशिफल 22 जून ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

* 🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 22 जून ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा,क्योंकि संतान को कुछ पीड़ा हो सकती है,जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। आज आप सावधानीपूर्वक वही कार्य करें जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपको आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है,जहां आपको उच्च पद प्राप्त होगा। वाहन को ध्यान से चलाएं नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कुछ नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जिनसे उन्हें कुछ नई नई तकनीक भी प्राप्त होंगी। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है और आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आप किसी कारण चिंताग्रस्त रहेंगे। परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप संतान को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकते हैं,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप अपने सभी खर्चे पूरे कर पाएंगे। बहुत समय से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। आप अपना कुछ समय परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और हर किसी काम को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और यदि आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिलेगा,तो उसमें भी आप पूरे तरीके से जुट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में अपने निकटतम सहयोगी व वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज आप कोई मनोरंजन का साधन खरीद सकते हैं।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा,तभी आप मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। किसी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और मित्रों की सलाह से आपको कोई भी बनता हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करने से पहले उसके वैज्ञानिक पहलुओं को अच्छी तरह से जांच पर रख लेना उत्तम रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी से रुष्ट नजर आएंगे। व्यापारी वर्ग को कामकाज में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और आपका कोई कानूनी कार्य भी पूरा हो सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। यदि आपको किसी से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी विशेषज्ञ से करें,जो आपके लिए बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। यदि आपके मन में कुछ नए नए आइडिया आए तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करके इस कार्य को कर लेना अच्छा होगा उससे फायदा होगा आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी को उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को अपने बलबूते पर ही हल निकालने में सफल रहेंगे। संतान को कहीं बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसमें आपको उन्हें नहीं रोकना है। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्तता के कारण आपने कुछ जरूरी कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,यदि ऐसा किया तो आपके कुछ कार्य बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यापार को सही तरीके से संभालने में लगे रहेंगे। आज शाम को आप अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके यश, धन और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नशे की लत है,तो आप उसे भी छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की भी सुध लेनी होगी,तभी वह पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे,जिससे आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर देंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े तो आज उसे स्थगित कर दें।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी होगी और सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे,जिससे एक दूसरे के प्रति प्रेम और गहरा होगा। धार्मिक कार्यों का भी आप हिस्सा बनेंगे। घर में आज किसी निर्माण कार्य की योजना बनाई जा सकती है। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देकर आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको किसी डील के फाइनल ना होने से निराशा होगी।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश