ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿਚ ਵੱਡਾ ਭੁਚਾਲ : 'ਆਪ' ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ, ਭਾਜਪਾ 'ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ ਤਣਾਅ ਪ੍ਰਬੰਧਨ 'ਤੇ ਕਰਵਾਈ ਪੈਨਲ ਚਰਚਾ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅਤੇ ਸਸ਼ਤ੍ਰ ਸੀਮਾ ਬਲ ਨੇ ਏਸ ਏਸ ਬੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਿਖਿਆ ਵਾਸਤੇ ਕੀਤਾ ਸਮਝੌਤਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਬਜਟ ਬੇਅਸਰ, ਦਿਸ਼ਾਹੀਣ ਅਤੇ ਨਿਰਾਸ਼ਾਜਨਕ : ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੀ ਰਾਸ਼ਨ ਵੰਡ ਸਕੀਮ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸਾਲਾਨਾ ਐਥਲੈਟਿਕ ਮੀਟ ਕੱਚਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸਾਂਝਾ ਮੋਰਚਾ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਲਿਖ਼ਤੀ ਪੈਨਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਭੱਜੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया नेशनल साइंस डे ਸਾਹਿਤ ਸੁਰ ਸੰਗਮ ਸਭਾ ਇਟਲੀ ਵਲੋਂ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਆਨਲਾਈਨ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਇਜ਼ਰਾਈਲੀ ਮਾਹਿਰ ਵੱਲੋਂ ਸੈਂਟਰ ਆਫ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਫਾਰ ਵੈਜ਼ੀਟੇਬਲਜ਼ (ਇੰਡੋ—ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਪ੍ਰੌਜ਼ੈਕਟ) ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ

*✡️ राशिफल 19 जून ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 19 जून ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको एक बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भागीदारी के कारण आपका तनाव बढ़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको नौकर-चाकरों का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप दिन भर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। संतान को कोई शारीरिक कष्ट रहेगा, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आपके उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे और छुटपुट लाभ के अवसर तो मिलते ही रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में कुछ नोकझोंक हो सकती है।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी को कोई अपनी बातों में फंसा सकता है। आप किसी नई योजना में भी निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए पछतावा होगा।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आपको कोई नया काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी। आपके भाई के स्वास्थ्य में कोई शारिरीक कष्ट हो सकता है, जिसे लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। जीवन साथी को कहीं सैर सपाटे पर लेकर जा सकते हैं। आपको धन व्यय करने से पहले कुछ दिन भविष्य के लिए भी संचय करना बेहतर रहेगा।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। आपको संतान के कैरियर की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आपको परिवार का कोई सदस्य सलाह दे, तो उनकी बात सुनना व समझना बेहतर होगा। आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे और किसी चल रहे वाद विवाद को समाप्त करेंगे।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र मे उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और उनको कोई मनपसंद कार्य सौंपा जाएगा, जिससे उनके साथी परेशान हो सकते हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको जल्दबाजी में कोई ऐसी चीज़ नहीं खरीदनी है, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा हो। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके लिए माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके कामों में कुछ विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसके कारण पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए भी कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपको तीर्थ स्थान पर अपने परिवार को लेकर जाना बेहतर रहेगा।आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा, लेकिन यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनको सम्मानित भी किया जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो आपको उसे बातचीत के जरिए सुलझाना होगा।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आय के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें एक सुनहरा मौका मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आपको उचित व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की कुछ सामग्री की खरीदारी भी कर सकते हैं।

Loading

Scroll to Top