राज्यपाल ने देश और दुनिया को एक बढिया और शांतिपूर्ण स्थान बनाने के लिए सर्व धर्म संगम की भावना को अपनाने की आवश्यकता पर दिया जोर

– कहा, जैन धर्म ने हमेशा शांति, अहिंसा और सहयोग का प्रचार किया -जालंधर में ‘विराट सर्व धर्म संगम’ में हिस्सा लिया

जालंधर (Jatinder Rawat)- पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने देश और दुनिया को एक बढिया और शांतिपूर्ण जगह बनाने के लिए सर्व धर्म संगम की भावना को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 वह आज एसएस जैन सभा जालंधर द्वारा आचार्य श्री आत्म मनोहर की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘विराट सर्व धर्म संगम’ में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती अनीता कटारिया भी उपस्थित थी।

अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल श्री कटारिया ने कहा कि आज विश्व में शांति, एकता और मानवता के आदर्शों को मजबूत करने के लिए सर्व धर्म संगम के महत्व को समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां सभी धर्मों के लोग अपने-अपने विचार, आस्था और विश्वास लेकर एकता और सद्भाव के साथ मिलते है।

राज्यपाल ने जैन धर्म की महानता का उल्लेख करते हुए कहा कि जैन धर्म पूरे विश्व को एक महान उपहार है, जिसने सदैव शांति, अहिंसा और सहयोग का उपदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म मानव कल्याण के साथ-साथ अहिंसा, प्रत्येक प्राणी, वृक्ष, पक्षी आदि के प्रति प्रेम व स्नेह का संदेश देता है।

 राज्यपाल ने विशेष आयोजन की इस पहल के लिए एस.एस.जैन सभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अनूठी पहल है, जिसमें विभिन्न धर्मों और परंपराओं के संतों ने एक मंच से एकता और आपसी सम्मान का संदेश दिया है उन्होंने कहा कि आज के आयोजन से हमें बेहतर समाज बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने देश और दुनिया के कल्याण के लिए सभी वर्गों के बीच सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मंच पर बैठे संतों और गणमान्य लोगों से इस पहल को आगे बढ़ाने की अपील की।

इस दौरान विभिन्न धर्मों और संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले संतों ने अपने-अपने धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और लोगों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मोहिंदर भगत, राज्यसभा सदस्य डा. अशोक कुमार मित्तल, हलका विधायक विजय बांसल, डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. -हिमांशु अग्रवाल, एस.एस.जैन सभा जालंधर के अध्यक्ष सत्यपाल जैन और अन्य हस्तियां मौजूद रही।

Scroll to Top
Latest news
भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित किया अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रोक दिवाली से पहले दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, 1 जनवरी तक लागू रहेगा आदेश महल कलां में पंच प्रत्याशी पर हमला, अस्पताल में भर्ती उधव ठाकरे अस्पताल में भर्ती चीन ने ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया पंजाब में पंचायत चुनाव: जगराओं में बूथ पर हंगामे के बाद वोटिंग रुकी पंजाब में पंचायत चुनाव: गुरदासपुर में हंगामे के दौरान मतदान केंद्र के बाहर चली गोली ऑस्ट्रेलिया के नए वीजा प्रोग्राम के लिए 40 हजार भारतीयों ने आवेदन किया ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਤੁਰੰਤ ਲਿਫਟਿੰਗ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਧਰਨਾ ਸਮਾਪਤ