ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY

स्थानीय निकाय मंत्री ने भगवान वाल्मीकि मंदिर के लिए 4.5 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की

जालंधर- स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज जिले के गांव सिंह में निर्माणाधीन भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर के लिए 4.5 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की।
इस अवसर पर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और गांवों में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मंदिर के निर्माण से भगवान वाल्मीकि जी की विचारधारा को और बढिया ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द उचित ढंग से पूरा किया जाए।

 

कैबनिट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उन गांवों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने को प्राथमिकता दे रहे है जो पिछली सरकारों के दौरान विकास के मामले में पिछड़ गए थे। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए जिले के हर गांव में आधुनिक सड़कें, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, खेल के मैदान और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस दौरान मंदिर कमेटी ने कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह को सम्मानित भी किया।

Loading

Scroll to Top