ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
43ਵੀਂਆਂ ਜਰਖੜ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਖੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ ਇਮਰਾਨ ਖਾਨ ‘ਤੇ ਆਪਣੀ ਹੀ ਪਤਨੀ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧਾਂ ਦਾ ਦੋਸ਼, ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਇਟਲੀ ’ਚ 60 ਪੰਜਾਬੀ ਕਾਮਿਆਂ ਦੇ ਹੱਕ ’ਚ ਵੱਡਾ ਰੋਸ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਦਸਤਾਰਧਾਰੀ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਘੋੜਿਆਂ ਦੇ ਚੋਰ ਕਹਿਣ ਵਾਲੇ ਬਿਆਨ ’ਤੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਖ਼ਤ ਇਤਰਾਜ ‘ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਗਠਜੋੜ ਨਹੀਂ, ਸਾਰੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਆਪਣੇ ਦਮ ‘ਤੇ ਲੜੇਗੀ ਭਾਜਪਾ’ : ਤਰੁਣ ਚੁੱਘ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਇਆ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਤਾਰਾ, ਭਤੀਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਲਈ ਮਿਲੀ 2 ਘੰਟੇ ਦੀ ਪੈਰੋਲ "2 पंजाब एन सी सी बटालियन द्वारा एनसीसी की 76 व वर्षगांठ का भव्य आयोजन नवयुवकों में चरित्र का निर्मा... पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रo 2 जालंधर कैंट में 21वीं सदी में जीवन कौशलों पर कार्यशाला का आयोजन ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਉਠਾਇਆ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਹਿਕਾਰੀ ਸਭਾਵਾਂ ਦੀ ਕਰਜ਼ਾ ਮਾਫ਼ੀ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਐਡਮਿਨ ਨੇ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਕੁਨੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਦਾ ਜਲਦੀ ਹੱਲ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ

जालंधर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पार्षदों को पार्टी में कराया शामिल, कहा – हमारी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही

जालंधर (Sukhwinder Singh)-  नगर निकाय चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को जालंधर के 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पार्षदों को पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया और स्वागत किया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमण अरोड़ा, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और जालंधर रूरल इंचार्ज स्टीवन कलेर मौजूद थे।

जालंधर नॉर्थ से दीपक शारदा, ओम प्रकाश, देशराज जस्सल, बाल कृष्ण बाली, सुनील कुमार सोढ़ी, विजय भाटिया और दलविंदर कौर वहीं जालंधर सेंट्रल से समशेर खेरा, मनु वड़िंग और मनमोहन सिंह राजू पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब समेत पूरे देश भर के लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह आगामी नगर निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Loading

Scroll to Top