ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ’ਚ ਆਏ ਬੈਂਸ ਭਰਾ ਸੰਤੋਖ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ BJP ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਿਮਾਚਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਹਿ-ਇੰਚਾਰਜ ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ

पहले फेडरेशन गतका कप की पारंपरिक धूमधाम से शुरूआत

राज्य सरकारों और विभिन्न संगठन आत्मरक्षा के रूप में गतका खेल को बढ़ावा दें : बाबा गुरदेव सिंह नानकसर

कुरुक्षेत्र में होगी पहली चैंपियंस गतका ट्रॉफी‘ प्रतियोगिता : ग्रेवाल

चंडीगढ़  : नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारंपरिक धूमधाम से पहले फेडरेशन गतका कप की शुरूआत की जिसका उद्घाटन गुरुद्वारा नानकसर चंडीगढ़ के प्रमुख संत बाबा गुरदेव सिंह जी ने किया। इस मौके पर उनके साथ नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवालचंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुट्रेला व चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एन.एस. ठाकुर भी थे।

इस अवसर पर बाबा गुरदेव सिंह जी ने विभिन्न राज्यों से आए अतिथि खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) द्वारा 600 साल पुराने इस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और मान्यता दिलाने के प्रयास सराहनीय हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने और विरासत से जोड़ने के लिए गतका बेहद सस्ताआसान और आत्मरक्षा की पर्ख की हुई कला है। इसलिए सभी राज्य सरकारों और विभिन्न संगठनों को इस खेल को बढ़ावा देने के लिए एन.जी.ए.आई. का समर्थन करना चाहिए।

इस मौके पर एन.जी.ए.आई. के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने ऐलान किया कि 11वीं नेशनल चैंपियनशिप और दूसरे फेडरेशन गतका कप में कम से कम 20 राज्यों के लड़के और लड़कियों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बड़े टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ियों की तैयारी जारी रखने के लिए हरियाणवी गतका एसोसिएशन के सहयोग से सितंबर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के तौर पर पहली चैंपियंस गतका ट्रॉफी‘ कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महासचिव राजदीप सिंह बाली और वित्त सचिव सिमरनजीत सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 13 राज्यों के लड़के और लड़कियों की गतका टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस फेडरेशन कप के उद्घाटन से पूर्व खिलाड़ियों व तकनीकी अधिकारियों ने सफलता की कामना के लिय अरदास की और आदर्श खेल भावना और पारदर्शिता के साथ टूर्नामेंट खेलने और खिलाने की शपथ भी ली।

इस टूर्नामेंट के दौरान दशमेश गुरमत विद्यालयतारनेटमेलबर्न की प्रतिभाशाली गतका खिलाड़ी सिमरप्रीत कौर और हरनीत कौर ने डॉ. शुभकरण सिंह सिख हेरिटेज स्पोर्ट्स डिपार्टमेंटदशमेश गुरमत विद्यालयभाई गुरशरण सिंह ऑस्ट्रेलिया गतका कोच के मार्गदर्शन में गतका सोटी और सोटी-फ़र्री में भाग लिया और शश्तर कला के जौहर भी दिखाये।

इस मौके पर अन्य के अलावा एन.जी.ए.आई. के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानीमहासचिव हरजिंदर कुमारसंयुक्त सचिव जतिन कुमारजोनल कोर्डिनेटर जसवंत सिंह खालसा छत्तीसगढ़हरप्रीत सिंह उत्तराखंडगुरमीत सिंह राणा दिल्लीपांडुरंग अंबुरे महाराष्ट्ररविंदर सिंह ओपी जम्मूपरमजीत सिंह जबलपुरअंतर्राष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या कौंसिल के सचिव बलजीत सिंहजसपाल सिंह मलिकइंदरजोध सिंह जीरकपुरजिला गतका एसोसिएशन रूपनगर की अध्यक्ष बीबी मनजीत कौरहरप्रीत सिंह लौदीमाजरावरुण भारद्वाज आदि मौजूद थे।

पहले दिन के नतीजे इस प्रकार रहे –

महिलाओं की फ़र्रीसोटी टीम स्पर्धाओं में पहले दिन हरियाणा ने पहले सेमीफाइनल में जम्मू को हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली को पंजाब से हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह महिलाओं की गतका सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा ने पहले सेमीफाइनल में पंजाब को हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को झारखंड से हार का सामना करना पड़ा पुरुष गतका सोटी टीम प्रतियोगिता में पंजाब की टीम ने पहले सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ को जबकि दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को हराया

Loading

Scroll to Top