ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

39वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट- पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक इंडियन ऑयल और इंडियन रेलवे सेमीफाइनल में

जालंधर – 39वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इंडियन ऑयल मुंबई का सामना पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली से और पंजाब एंड सिंध बैंक का सामना भारतीय रेलवे से होगा लीग राउंड के आखिरी दिन पंजाब एंड सिंध बैंक ने ए.एस.सी. जालंधर को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के सातवें दिन के दूसरे लीग मैच में पूल बी के आखिरी लीग मैच में, पंजाब एंड सिंध बैंक ने ए.एस.सी. जालंधर को 7-1 के अंतर से हराकर लीग राउंड में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर 6 अंक 6 हासिल किए और बेहतर गोल औसत के आधार पर पूल बी में पहले स्थान पर रहे ।  पूल बी में दूसरे नंबर पर पंजाब नेशनल बैंक था, जिसके भी कुल 6 अंक थे लेकिन वह गोल के औसत के आधार पर दूसरे नंबर पर रहा ।  पंजाब एंड सिंध बैंक ने कुल 11 गोल किए और 6 खाए और पंजाब नेशनल बैंक ने 6 गोल खाए और कुल 9 गोल किए जबकि आर्मी इलेवन 6 अंक होने के बावजूद खराब गोल औसत के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया ।

 पंजाब एंड सिंध बैंक ने पहले मिनट में जर्मनजीत सिंह ने गोल कर खाता खोला (1-0)।  बैंक के जसकरण सिंह ने 15वें मिनट में और 25वें मिनट में और 27वें मिनट में दो गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया । खेल के 29वें मिनट में बैंक के हरमनजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया।  खेल के 47वें मिनट में ए.एस.सी. के मनमीत सिंह ने गोल कर 1-5 का स्कोर बनाया।  खेल के 52वें मिनट में बैंक के जसकरण सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 6-1 कर दिया।  खेल के 5वें मिनट में बैंक के अर्शदीप सिंह ने गोल कर स्कोर 7-1 से यह मैच जीत कर सेमी फाइनल में प्रवेश पक्का हो गया । पूल ए के आखिरी लीग मैच में इंडियन एयर फोर्स, न्यू दिल्ली ने पंजाब पुलिस को 2-2 से हरा कर भी सेमी फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

पूल ए में इंडियन ऑयल मुंबई और भारतीय रेलवे ने 6-6 अंक बनाए हैं।  लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर इंडियन ऑयल मुंबई पहले और भारतीय रेलवे दूसरे स्थान पर रहा।  इंडियन ऑयल ने कुल 10 गोल किए और तीन गोल खाए ।  भारतीय रेलवे ने 6 गोल किए और 6 गोल खाए ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी का टीमों का परिचय कराया गया ।  इस मौके पर तरलोक सिंह भुल्लर कनाडा, रणबीर सिंह टूट, इकबाल सिंह संधू, गुरविंदर सिंह गुलु, राम प्रताप, लखविंदर पाल सिंह खैरा, नरिंदरपाल सिंह जज, प्रोफेसर कृपाल सिंह मथारू, रमणीक रंधावा, एल आर नय्यर विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Loading

Scroll to Top