ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश 'ਬਾਹਰੀ' ਉਮੀਦਵਾਰ ਟੈਗ ਨੂੰ ਹਟਾਉਣ ਲਈ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਲਾ ਰਹੇ ਪੂਰਾ ਜ਼ੋਰ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु

विधायक रमन अरोड़ा ने निःशुल्क दांतों एवं बीपी सुगर के कैम्प का किया उद्घाटन….

हमें अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए समय-समय पर टेस्ट करवाने चाहिए : विधायक रमन अरोड़ा

कहा : समय पर टेस्ट करवाने से हमें हमारे शरीर में इंफेक्शन और बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है।

जालंधर (Sukhwinder Singh)- आम आदमी पार्टी वार्ड नम्बर 16 के दीनानाथ प्रधान के कार्यलय में निःशुल्क दांतों का चेकअप कैम्प एवं बीपी सुगर व अन्य प्रकार के मेडिकल कैम्प लगा। कैम्प सत्या हस्पताल की तरफ़ से डॉ. क्षितिज शर्मा व उनकी टीम की और से लगाया गया।

कैंप का उद्घाटन केंद्रीय विधानसभा सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत करके किया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए समय-समय पर टेस्ट करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में खून की पहुंच बॉडी के सभी अंगों तक होती है। इसलिए टेस्ट करके शरीर में चल रही गतिविधियों का पता लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि समय पर टेस्ट करवाने से हमें हमारे शरीर में इंफेक्शन और बीमारियों का समय रहते पता चल जाता हैं। और कहा कि रक्त परीक्षण आमतौर पर किसी भी स्वास्थ्य समस्या का निदान करने के लिए डॉ द्वारा निर्धारित पहला परीक्षण होता है। उन्होंने कहा कि एक रक्त परीक्षण रिपोर्ट आपकी लगभग 70% स्वास्थ्य जटिलताओं का निदान करने में मदद करती हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अन्य समाज सेवी संगठनों को भी इस तरह के मेडिकल कैंप लगाने चाहिए ताकि एक स्वास्थ्य समाज की स्थापना संभव हो सके।

Loading

Scroll to Top